LATEST NEWS

  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं
  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में

  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित हुआ प्रसव
  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों

  • पश्चिम चंपारण में अटूट आस्था की अनूठी मिसाल: बेटे की गंभीर बीमारी से ठीक होने पर पिता ने सीने पर कलश रखकर की मां दुर्गा की विशेष आराधना
  • पश्चिम चंपारण में अटूट आस्था की अनूठी मिसाल: बेटे की गंभीर बीमारी से ठीक होने पर पिता ने

  • Librarian recruitment exam
  • पटना में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का हंगामा, सर्टिफिकेट और अंकपत्र के लिए खूब काटा बवाल

  • PM-VBRY Schme
  • PM-VBRY Schme: मोदी सरकार देगी 15,000 तक की प्रोत्साहन राशि, जानें EPFO पोर्टल पर क्या करना होगा

फुलवारी पुलिस का दावा नहीं हुआ नाबालिग के साथ दुष्कर्म, कहा - पूरा मामला ही मनगढ़त कहानी का हिस्सा, पीड़िता के साथ मौजूद महिला अस्पताल से हुई फरार

फुलवारी पुलिस का दावा नहीं हुआ नाबालिग के साथ दुष्कर्म, कहा

PATNA : बीते 18 मई 2024 को नौबतपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कुछ अज्ञात लोगों द्वारा करने का मामला महिला द्वारा नौबतपुर थाना में दर्ज करवाया गया था मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के दिए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जिसमें पुलिस ने पूरे मामले को फर्जी बताया है। वहीं पुलिस ने बताया कि  नाबालिग को मां के साथ पटना के एम्स में इलाज के लिए भर्ती किया था, जहां से महिला फरार हो गई है। 

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए नौबतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला द्वारा बनाए गए अभियुक्तों में एक अभियुक्त गया के एक चर्चित हत्याकांड मामले में मुख्य अभियुक्त है।साथ ही साथ जिस गाड़ी से महिला के बयान के आधार पर दुषकर्म के बाद उसी गाडी से नौबतपुर थाना क्षेत्र में उतार कर भाग जाने की बात कही गई ।जांच में उस वक्त गाड़ी गया जिले के सिविल लाइन थाना के सामने रात्रि के 9 बजे वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। वही पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोबाइल के लोकेशन के अवलोकन से भी अभियुक्तों के घटना स्थल पर होने की पुष्टि नहीं हुई है ।

इस प्रकार पुलिस द्वारा मामले में संदेह होने पर महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो महिला ने बताया कि राजा और गुड्डू के दबाव में आकर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया गया है। बाद में नाबालिग को छोड़कर महिला भी एम्स से फरार हो गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है। वहीं नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में कितनी सच्चाई है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट