LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में पेट्रोल पम्प मैनेजर की बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

अरवल में पेट्रोल पम्प मैनेजर की बदमाशों ने की गोली मारकर हत्

ARWAL : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में अरवल जिले के करपी इमामगंज पथ पर करपी थाना क्षेत्र के रामकिशुन बीघा गांव के निकट भास्कर पेट्रोल पंप पर मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे लखीबाग  निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार की मंगलवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

पुलिस ने लहूलुहान हालत में सदर अस्पताल अरवल में उसे भर्ती कराया। आनन फानन में घायल व्यक्ति के गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर  दिया। जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान खजूरी टोला लखी बिगहा गांव निवासी राजेश राम के रूप में की गई है। करपी थाना अध्यक्ष उमेश राम के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एफएसएल एवं डॉग स्कवायड की टीम देर शाम करपी पहुंचकर घटनास्थल की जॉच की।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट