LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में आखिरी चरण के मतदान में उमस भरी गर्मी से लोग होंगे परेशान, पटना, बक्सर, नालंदा ,आरा में पड़ सकती है भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने बताया इस दिन से मिलेगी राहत

बिहार में आखिरी चरण के मतदान में उमस भरी गर्मी से लोग होंगे

पटनाःलोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान गर्मी के बीच कुछ हीं देर में शुरु होने वाला है. आखिरी चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कुछ ही देर में शुरु होगी. पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, काराकाट, सासाराम, जहानाबाद और नालंदा के मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून तक दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. ऐसे में आठों सीटों पर 1 जून को मतदान के दिन हीटवेव की स्थिति रहने और झुलसाने वाली गर्मी पड़ने की आशंका  है. वहीं  मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी हल्की बारिश तो कभी तेज धूप. बराबर मौसम के बदलते मिजाज से लोग परेशान हैं. शुक्रवार को बादल छाए रहने और पुरवा हवा चलने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे. गुरुवार की देर रात तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई .  शुक्रवार को जिले के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस कमी हुई. हालांकि गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना कम है. अगले आठ जून तक तापमान में वृद्धि होने के आसार है.

 बिहार  के कई जिलों में लू और भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है.लू लगने से रोजाना लोग मर रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग के अनुसार  शनिवार को कुछ जिलों में हीटवेव  जारी रहेगा. कैमूर, रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद में लू के थपेड़े लोगों को झुलसाएगें.  

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के बाद लू  से लोगों को राहत मिल सकती है.पटना में दो जून की शाम हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. विभाग के अनुसार  लोगों को अभी गर्मी से ज़्यादा राहत नहीं मिलने वाली है. मौसन विभाग का कहना है कि बिहार में समय से मानसून आने की उम्मीद हैं. अभी मानसून केरल में है. 

इधर भीषण गर्मी से हड़कंप मचा हुआ है. औरंगाबाद में लू लगने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई.बिहार में पिछले 24 घंटे में लू लगने से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत हो गई.अधिकतर मौतें भोजपुर में हुईं, जहां चुनाव ड्यूटी पर तैनात पांच अधिकारियों की लू लगने से मौत हो गई. रोहतास में तीन चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि कैमूर और औरंगाबाद जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. 

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार बिहार आठों सीटों पर 1 जून को मतदान के दिन हीटवेव की स्थिति रहने और झुलसाने वाली गर्मी पड़ने की आशंका नजर आ रही है. पटना में सुबह से आसमान में बादल होने से गर्मी से कुछ राहत तो मिली है.