LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार के लोगों को अभी बारिश से नहीं मिलेगी निजात, बरसात से लुढ़का पारा, जान लीजिए अपने जिले के मौसम का हाल

बिहार के लोगों को अभी बारिश से नहीं मिलेगी निजात, बरसात से ल

पटना : बिहार में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सुबह लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है.  पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय दो-दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार के मौसम का मिजाज बदला .राजधानी पटना में 22 मार्च को मौसम साफ होगा. 

वहीं गया , मधेपुरा, किशनगंज, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा, बांका, मुज़फ्फरपुर, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण,अरवल, पूर्णिया, अररिया  और सहरसा में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई. इस वजह से दिन का तापमान लुढ़क गया है. ठंडी हवाएं भी चल रही है.

22 मार्च यानी आज  सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, पटना, जहानाबाद, गया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में बारिश जैसी स्थिति बनी रहेगी. कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है.

आपदा प्रबंधन विभाग ने बदलते मौसम के लिए सावधानी बरतने को कहा है . विभाग ने बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने पर पक्के घर में शरण लेने की सलाह दी है.आपदा प्रबंधन विभाग  ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिजली चमकने या मेघ गर्जन पर पेड़ों के नीचे और विशेष रूप से अलग-थलग पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से मना किया है. विभाग का कहना है कि ये बिजली के सुचालक होते हैं.

NSIT
Nsmch