LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत ,इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर मोसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत ,इन जिलों में होगी झम

बिहार के कई जिले प्रचंड गर्मी से जूझ रहे हैं और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे कई जिलों में रिकॉर्ड टूट गए हैं. अप्रैल-मई में लू का भीषण प्रकोप लोगों ने झेला है. प्यासी धरती को पानी देने के लिए लोग भगवान इंद्र से प्रार्थना कर रहे हैं. बिहार में पड़ रही गर्मी की वजह से लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दिन के समय घर से बाहर निकलना युद्द के मैदान में जाने से कम नहीं है.  मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून बिहार में जल्दी दस्तक देने वाला है और इसके 15 जून तक यहां पहुंचने की संभावना है. मॉनसून ने अंडमान निकोबार में दस्तक दे दी है. हालांकि उससे पहले भी बंगाल की खाड़ी में बनते दबाव की वजह से उत्तर बिहार में बारिश की प्रबल संभावना बन रही है. मौसम की परिस्थिति को देखते हुए सीमांचल का हिस्सा और उत्तर बिहार में वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.बारिश होने से प्रदेश के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है.

गर्म हवा और लू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. बिहार की राजधानी पटना में फिर भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. वहीं मौसम विभाग ने राहत देने वाली सूचना देते हुए बताया है कि 20 मई को सूबे के कुछ जिलों में में बारिश की संभावनाएं हैं. पटना के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को बादलों का बसेरा होने से तीक्ष्ण धूप से लोगों को राहत मिलेगी वहीं पूर्वा हवा के झोंके लोगों को गर्मी से राहत दिला रहे हैं. 

मौसम विभाग के अनुसार 20 मई से मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र व दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बंगाल की खाड़ी की ओर होने के कारण 20-23 मई तक पटना समेत जिलों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी के आसार है. मौसम में बदलाव आने के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी और  लू से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी.पटना के साथ-साथ भागलपुर, बांका, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल के साथ ही मुजफ्फरपुर, वैशाली में बारिश हो सकती है.

मई महीने में आसमान से बरस रही आग ने लोगों की हालत खराब कर दी है. सोमवार को सूबे का अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया. चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया है. भारतीय मौसम  विभाग के अनुसार  पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, वैशाली में तापमान का पारा कुछ नीचे गिरेगा. 

NSIT
Nsmch