LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पागल कुते के आतंक से सहमे लोग, एक हीं दिन में दो दर्जन लोगों को काटकर किया जख्मी

पागल कुते के आतंक से सहमे लोग, एक हीं दिन में दो दर्जन लोगों

ARWAL : अरवल जिला के कुर्था प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक पागल कुते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काट कर जख्मी कर दिया । जिससे हर गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार कुर्था प्रखंड क्षेत्र के अहमदपुर हरणा,बभना लोदीपुर,कैथा लोदीपुर,  निघवां,कोनी,मानिकपुर,केन्दारचक,पिरही सहित अन्य गांवों में एक हीं पागल कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों को अपना शिकार बनाया और उन्हें काट लिया। 

अहमदपुर हरणा से काटते हुए 10 किलोमीटर की सफर तय कर पागल कुते को जो भी रास्ते मे मिला वह काटते चला गया अंतिम में उस पागल कुते को पिरही गांव के ग्रामीणों ने मार डाला। अहमदपुर हरणा निवासी गणेश राम,कैथा लोदीपुर गांव निवासी अर्जुन यादव,पिरही गांव निवासी कवीन्द्र यादव,इंद्रदेव यादव,सविता देवी सहित दो दर्जन व्यक्ति पागल कुत्ता काटने का वज़ह से अस्पताल पहुंच चुके हैं।

Diarch GO

 जिन व्यक्तियों को कुत्ते ने काटा था उन्हें परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ चितरंजन सिन्हा एवं डॉ नदीम अहमद के द्वारा इलाज किया गया तथा सभी लोगों को वैक्सीन दी गई।