LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

भभक रही गर्मी से लोग कर रहे त्राहिमाम, बिहार के 20 जिलों के लिए लू को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 11 जून तक नहीं मिलेगी राहत

भभक रही गर्मी से लोग कर रहे त्राहिमाम, बिहार के 20 जिलों के

पटना-  गर्मी से लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है.उमस भरी गर्मी ने लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. बिहार में 11 जून तक गर्मी से राहत मिलने की भी संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने आज यानी  रविवार को राज्य के 20 जिलों में लू चलने की संभावना है.  इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. राजधानी पटना समेत दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों की अधिकतर जगहों पर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा. सूबे के कुछ  जिलों में लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. रविवार यानी आज तापमान में वृद्धि की संभावना है. वहीं प्रदेश में दो दिनों के दौरान आंधी के साथ  कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.  मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. 15 जून तक  मॉनसून के लिए बिहार में प्रवेश के आसार है. इसके बाद हीं गर्मी से राहत मिल सकती है. 

राजधानी पटना के साथ साथ बिहार के मध्य और दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान का पारा  40 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के अनुसार  अगले 15 जून तक तापमान में वृद्धि होने के आसार है. बिहार  के कई जिलों में लू और भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है. राज्य के पूर्वी हिस्से में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

भीषण गर्मी से लोगों का पसीना छुट रहा है. लू और कड़ी धूप से बचने के लिए मौसम विभग सलाह दे रहा है.वहीं  मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय भी तापमान बढ़ेगा, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी और अधिक गर्म रहेंगी.