LATEST NEWS

  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको

  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया
  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल

  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक  ASI और कांस्टेबल ने की मदद
  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक ASI और कांस्टेबल

  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी

  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें
  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें

अमिताभ बच्चन के सामने केबीसी की हॉट सीट पर दिखेंगे पटना के खान सर, बताएंगे क्यों छोड़ दिया 107 करोड़ का ऑफर

अमिताभ बच्चन के सामने केबीसी की हॉट सीट पर दिखेंगे पटना के ख

PATNA : पटना के खान सर की लोकप्रियता अब सिर्फ पटना और बिहार तक सीमित नहीं है। बच्चों को पढ़ाने के अपने अनूठे शैली के कारण आज देश भर में जाना पहचान नाम है। कुछ  माह पहले वह सोनी टीवी पर कपिल शर्म शो में नजर आए थे। अब खान सर अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में बतौर गेस्ट के रूप में हॉटसीट पर नजर आएंगे। वहीं उनके साथ यू-ट्यूब के लोकप्रिय कलाकार जाकिर खान भी नजर आएंगे। सोनी टीवी इस एपिसोड का एक टीजर भी जारी किया है।  जिसमें दोनों गेस्ट अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगे।

कोचिंग बंद करने के लिए मिला 107 करोड़ का ऑफर

केबीसी में खान सर यह बताएंगे कि उन्हें अपनी कोचिंग बंद करने और दूसरी जगह पढ़ाने के लिए 107 करोड़ रुपए का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इस दौरान खान सर यह भी बताते हैं कि उन्हें यह ऑफर ठुकराकर सबसे अच्छा काम किया। वहीं अमिताभ भी यह बात सुनकर हैरान नजर आ रहे हैं।

सोमवार को होगा प्रसारण

दरअसल, केबीसी के मौजूदा सीजन में हर सोमवार को एक शानदार सोमवार के नाम से एक विशेष एपिसोड प्रसारित किया जाता है। जिसमें कुछ चुने हुए गेस्ट को हॉटसीट पर केबीसी खेलने के लिए बुलाया जाता है। इसी शानदार सोमवार के इस बार बतौर गेस्ट के रूप में पटना के खान सर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले सुपर -30 के संस्थापक आनंद कुमार भी बतौर गेस्ट केबीसी में शामिल हो चुके हैं। जहां उन्होंने 50 लाख की राशि जीती थी।

हाल के दिनों में खान सर राखी पर हुए आयोजन को लेकर चर्चा में रहा थी। उन्होंने अपनी कलाई पर छह हजार से अधिक राखी बंधवाई थी, जिसे एक बड़ा रिकॉर्ड बताया गया था। 

NSIT
Nsmch