LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

पटना पुलिस का जबरदस्त एक्शन ! अपहरण के 20 मिनट बाद पुलिस ने अपहृत को बचाया, पांच किडनैपरों को पकड़ा, दो कार भी जब्त

पटना पुलिस का जबरदस्त एक्शन ! अपहरण के 20 मिनट बाद पुलिस ने

PATNA : राजधानी में पटना पुलिस को एक अहम कामयाबी हाथ लगी है।एक व्यक्ति के अपहरण मामले में महज चंद मिनट में अपहृत सहित कुल 5 अपहर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना सदर एएसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक संजय कुमार नाम के युवक का अपहरण एक कार में सवार लोगों द्वारा किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। जिस सूचना में बिना देर किए पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी और घटना स्थल पर मानवीय सूचना और सीसीटीवी कैमरे की मदद से उक्त अपहरण कर ले जाने वाले वाहन का पीछा करते हुए महज घटना के 20 मिनट में अपहृत संजय कुमार को सकुशल बरामदगी के साथ 5 अपहर्ताओं और दो वाहन को बरामद किया है।

सदर एएसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि पूछताछ में अपहृत संजय कुमार ने बताया कि पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मांझी पार्क के समीप उसे रुपए देने के लिए बुलाया गया था। जिस दरम्यान उसे जबरन गाड़ी के अंदर शनिवार को दिन दहाड़े साढ़े 12 बजे बिठाकर ले जाया गया। उक्त अपहर्ताओं के साथ अपहृत संजय कुमार का पुराना रुपयों का लेन देन है जिसके कारण ये घटना हुआ है। 

इस मामले पुलिस ने कुल आठ लोगों  महेश कुमार यादव, आदर्श कुमार सिंह,  चंदन कुमार , प्रमोद साह,विकाश कुमार,जितेंद्र कुमार राम, रंजन कुमार और सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अपहरणकर्ता गोपालगंज जिले के रहने वाले है।पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल ,2 घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया है ऐसे में पटना पुलिस ने बड़े वारदात को महज चंद मिनट में सुलझा अपहृत को सकुशल बरामदगी कर उपलब्धि हासिल की है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट