LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

बिहार में चलती ट्रेन से कूदने लगे यात्री, समस्तीपुर में रेलवे स्टेशन पर मचा कोहराम

बिहार में चलती ट्रेन से कूदने लगे यात्री, समस्तीपुर में रेलव

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर में अचानक चलती ट्रेन से यात्री कूदने लगे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यात्री एक के बाद एक ट्रेन से कूदने लगे इस दौरान कई यात्रियों को चोट लगी। लेकिन हद तो तब हुई जब इतना सब होने के बाद भी स्टेशन मास्टर के कानों में जू नहीं रेंगा और वो घटना का हाल लेने भी नहीं आए।  

दरअसल, मामला उजियारपुर के अंगारघाट रेलवे स्टेशन का है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार समस्तीपुर से सहरसा जा रही सवारी ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर रुकते ही उसमें सवार यात्री जैसे तैसे भागकर ट्रेन से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन में किसी ने आग लगने की अफवाह उड़ा दी थी। जिससे सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया और वो जैसे तैसे ट्रेन से कूद कर बाहर निकलने लगे। 

Diarch GO

घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों ने बताया कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी लगभग सभी बोगी से यात्री कूदने लगे। जिसे देख आसपास के लोग पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि ट्रेन में आग लगने की बात सुन सभी कूद रहे थे। लेकिन ट्रेन के किसी भी बोगी से न आग उठ रहा था और न धुंआ। इसके बाद लोग स्थिर हुए। स्टेशन पर मौजूद वेंडरों ने खुद से चेक किया। कहीं आग नहीं होने पर घबराए यात्री शांत हुए।

इतनी बड़ी घटना के बावजूद स्टेशन मास्टर ने इसका जायजा नहीं लिया। पूछने पर उन्होंने बताया कि उस समय वे अपने कक्ष में थे। जिससे घटना की जानकारी नहीं मिली। वहीं ट्रेन से कूदने के कारण कई लोग चोटिल हो गए थे। उनमें से कुछ यात्री फिर से उसी ट्रेन में सवार होकर अपने अपने गंतव्य की ओर गए जबकि कुछ इलाज कराने के लिए उसी समय सहरसा से आ रही ट्रेन से से समस्तीपुर लौट गए।

NSIT
Nsmch