LATEST NEWS

  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें
  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पूर्णिया में 22 सितम्बर से पैनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 की होगी शुरुआत, तैयारियों को लेकर पैनोरमा ग्रुप के चैयरमैन संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक

पूर्णिया में 22 सितम्बर से पैनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 की होगी

PURNEA : पैनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अध्यक्ष पैनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में पैनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर पूर्णिया में खेलों के पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी व प्रशिक्षक मो नैय्यर अली, मो मंजर मोहशिम एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मिथलेश राय, क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा की उपस्थिति में पैनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 हेतु बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों के विशेष आग्रह को देखते हुए कुश्ती,कबड्डी, एथलेटिक्स, साइकिलिंग एवं हॉर्स राइटिंग को पैनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 में विभिन्न खेलों के साथ जोड़ा गया। 

पैनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अध्यक्ष पैनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने बैठक में कहा कि हम सभी को छोटे-छोटे प्रयास कर खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतरीन खेल का माहौल बनाना चाहिए। जितना हो सके खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। मैं तो खुद नहीं खेल सका। लेकिन मैं चाहता हूं कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को नि: शुल्क खेलने का अवसर प्रदान करू ताकि खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में खेलने अवसर मिल सके। और  खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत आगे की प्रतियोगिता की तैयारी कर सके। यही मेरी कामना है।

पैनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अध्यक्ष पैनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने कहा कि जिला पदाधिकारी पूर्णिया कुंदन कुमार (आई ए एस ) का खेलों के प्रति किया जा प्रयास काफी सराहनीय है। मेरा खेल, मेरा गांव, मेरा खेल मैदान योजना काबिले-तारीफ है। आप सभी सदस्य खेलों के जानकार हैं। बेहतरीन तरीके से विभिन्न खेलों का बेहतरीन आयोजन किजिए। मेरा पूरा सहयोग आप सभी को मिलेगा। वहीँ ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व बिहार अंडर 16 क्रिकेट चयन समिति पूर्व सदस्य व क्रिकेट प्रशिक्षक सह पैनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य  हरिओम स्पोर्ट्स ने कहा कि क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस, फुटबॉल कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स, साइकिलिंग एवं हॉर्स राइटिंग प्रतियोगिता अंडर - 17 आयु वर्ग बालक - बालिका आयु वर्ग के साथ - साथ एवं ओपन टू आल आयु वर्ग में खेला जाएगा। शतरंज प्रतियोगिता भी अंडर -7,9,11 बालक , बालिका आयु वर्ग के साथ - साथ ओपन टू आल में प्रतियोगिता खेला जाएगा।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, डिस्कस, भाला ( जैवलिन), लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला शामिल हैं। वर्ग में अंडर -17 बालक बालिका आयु वर्ग के साथ - साथ ओपन टू आल वर्ग में रखा गया है। पैनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 दिनांक 22 सितंबर 2024 से पैनोरमा ई होम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर पूर्णिया में आयोजित होगा। प्रतियोगिता का समापन समारोह दिनांक 22 नवंबर 24 को रखा गया है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर को रखा गया। सभी विधाओं के लिए नगद पुरस्कार राशि भी रखी गई है। प्रतियोगिता हेतु रजिस्ट्रेशन फार्म हरिओम स्पोर्ट्स से प्राप्त व जमा कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch