LATEST NEWS

  • RJD MP Sudhakar Singh and Bihar DG Kundan Krishnan Legal Clash
  • Bihar News: बिहार की सियासत में उबाल, पढ़िए सुधाकर सिंह और डीजी कुंदन कृष्णन के तल्ख विवाद का

  • Sanjay Jha hit Backs Anant Singh
  • संजय झा की चेतावनी अनंत सिंह पर कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं, नीरज कुमार ने जीत के बाद

  •  Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी, पटना में सुरक्षा सख्त, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
  • Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी,

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

नेशनल अवार्ड मिलने के बाद अपने गांव पहुंचे पंकज त्रिपाठी, आनेवाली फिल्मों के साथ मिर्जापुर - 3 को रिलीज को लेकर दी बड़ी जानकारी

नेशनल अवार्ड मिलने के बाद अपने गांव पहुंचे पंकज त्रिपाठी, आन

GOPALGANJ : बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिलने के बाद अपने पैतृक गांव जिले के बरौली प्रखंड  के बेलसंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद लिया साथ ही दिवंगत पिता को याद कर उन्हे नमन किया। इसके अलावा उन्होंने परिवार व अन्य करीबियों से मुलाकात  की। इसके बाद  मुंबई के लिए रवाना हो गए।

दरअसल बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को पिछले कुछ दिन पहले 69 वे राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में मिमी फ़िल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार मिला था। प्राप्त पुरस्कार को उन्होंने अपने पिता स्व. बनारस तिवारी को समर्पित किया था।  बीते 21 अगस्त को पंकज के पिता का निधन हुआ था पंकज गांव थे तभी फ़िल्म पुरस्कार की घोषणा हुई थी। 

इस संदर्भ में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिलने के बाद पहली बार घर आये है बेहद खुश हैं,  विनम्र है। उन्होंने बताया कि अवार्ड मिलने के बाद परिवार से खुशी साझा करने आये थे। निजी यात्रा थी परिवार के सदस्य  मुंबई घूमने जा रहे हैं। 

मिर्जापुर के तीसरे सीजन को लेकर दी बड़ी जानकारी

पंकज ने अपनी आनेवाली फिल्मों को लेकर कहा कि अभी कड़क सिंह , अटल जी की बायोपिक आयेगी। वही चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन 3 को लेकर पंकज ने कहा कि रिलीज का डेट प्लेटफॉर्म बतायेगा। हमने डबिंग पूरा कर लिया है। अच्छा फुटेज देखने को मिलेगा।

NSIT
Nsmch