LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

बिहार में डेंगू से दहशत, कई जिलों में डेंगू तेजी से पसार रहा पांव, पटना बना हॉट स्पॉट

बिहार में डेंगू से दहशत, कई जिलों में डेंगू तेजी से पसार रहा

पटना:बिहार में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और पटना तो इसका केंद्र हीं बन चुका है. सूबे में डेंगू अब डराने लगा हैडेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को चिंतित कर दिया है. पटना के एनएमसीएच हॉस्पिटल में डेंगू की जांच से इलाज तक की निःशुल्क व्यवस्था है. अस्पताल में 55 बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें 20 बेड महिलाओं के लिए है. 20 बेड पुरुषों के लिए हैं. इसके अलावा 10 बेड बच्चों के लिए हैं. पांच बेड इमरजेंसी के लिए रखे गये हैं. 

अस्पताल में जीरो ड्रग परचेसिंग पॉलिसी के तहत डेंगू का इलाज चल रहा है. मरीज को कुछ भी बाहर से नहीं खरीदना पड़ता.

वहीं विभिन्न जिलों में भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं. 1 जनवरी से 30 अगस्त तक राज्य में 728 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और जिला अस्पतालों में 10 बेड और अन्य अस्पतालों में 5-5 बेड डेंगू मरीजों के लिए सुरक्षित रखने को कहा गया है. 

आईजीआईएमएस के डॉक्टर वेदप्रकाश  ने बताया कि डेंगू मच्छर के काटने से होता है. डेंगू पीड़ित को हमेशा मच्छरदानी के भीतर रहना चाहिए और आराम करना चाहिए. इसके साथ ही प्रचुर मात्रा में पानी और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए. यदि दिक्कत और बेचैनी महसूस हो रही है तो घर में ना रहें. अस्पताल पहुंचे और एडमिट हो. डॉक्टर वेद ने बताया कि मच्छड़ से बचने का प्रयास करें. 

NSIT
Nsmch