LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सड़क पर उतरेगा विपक्ष, सरकार पर हल्ला बोलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, आज सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सड़क पर उतरेगा विपक्ष, सरकार प

पटना: बिहार में इंडिया गठबंधन ने राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ एनडीए को घेरने के लिए आज यानी  20 जुलाई को सडक पर उतरेगा. राज्य में कानून व्यवस्था के चरमराने का आरोप लगाते हुए इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल  पटना समेत सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रतिरोध मार्च निकालेंगे. प्रतिरोध मार्च के बाद नेता संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे. विपक्ष का आरोप है कि बिहार में कानू व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है, राज्य में हत्या, अपहरण, जबरन वसूली, बलात्कार आदि के मामले पहले से बढ़े हैं. 

पटना में राजद के नेता कार्यकर्ता वीरचंद पटेल पथ‌ से सुबह 10 बजे मार्च निकलेंगे,जो डाक बंगला चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट हिंदी भवन तक जाएगा. इस प्रतिरोध मार्च में राजद, कांग्रस और वामपंथी दल के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. 

कानून व्यवस्था को लेकर राजद सरकार पर हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरते  रहे हैं..  16 जुलाई को जीतन सहनी की हत्या दरभंगा स्थित उनके आवास पर चाकू से गोदकर कर दी गई थी. इस हाई प्रोफाइल मर्डर के अगले ही दिन छपरा में ट्रिपल मर्डर और मोतिहारी में डबल मर्डर की घटना से बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे.

तो वहीं शुक्रवार को बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. सीएम ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें, साथ हीं गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए.

NSIT
Nsmch

विपक्ष का आरोप है कि एक रिटार्यड अधिकारी कानून व्यवस्था को चला रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, बिहार में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जो मौजूदा कानून व्यवस्था की पोल खोलती हैं. आरजेडी का कहना है कि राजद 2005 में जब सत्ता से हटा , तब बिहार में प्रति लाख आबादी पर 222 अपराध दर्ज किये गये थे. अब यह आंकड़ा प्रति लाख आबादी पर 250 से ऊपर जा चुका है. राजद का 1990 से लेकर 2005 तक का कार्यकाल गरीबों और मजदूरों के लिए स्वर्णिम काल था. कुछ वाचालों ने इसे दुष्प्रचारित कर दिया था. बिहार को इस सरकार ने नष्ट करके रख दिया है. महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हो गयी हैं. बहरहाल आज विपक्ष सुबह 10 बजे से प्रतिरोध मार्च निकालने वाला है.