LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

एकाउंट में आ रहे हैं एक लाख रुपए, खबर सुनते ही अपना खाता खुलवाने पहुंच गई सैकड़ों महिलाएं, अधिकारी और पुलिस भी हो गए परेशान

एकाउंट में आ रहे हैं एक लाख रुपए, खबर सुनते ही अपना खाता खुल

KAIMUR : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के खाते में एक लाख रुपए भेजने की बात कही थी। अब चुनाव के बाद अपने एक लाख रुपए लेने के लिए सैकड़ों महिलाएं अपना खाता खुलवाने के लिए सीएसपी सेंटर पहुंच गई। स्थिति ऐसी हो गई कि महिलाओं को समझाने के लिए बीडीओ और पुलिस अधिकारियों को खुद आना पड़ा, जिसके बाद महिलाओं को वापस भेजा गया। 

पैसे मिलने की चाहत लिए रामगढ़ से आई महिला ने बताया कि खाता खुलावने के लिए आए हैं। दूसरे महिलाओं ने हल्ला मचाया कि अकाउंट में एक लाख रुपया मिलेगा, इसलिए हम भी पैसा लेने आए है। महिला के मुताबिक, उन्हें दूसरे लोगों ने बताया कि सरकार सभी को पैसे दे रही है।

Diarch GO

मामले को लेकर पार्षद प्रतिनिधि  ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषणा पत्र में महिलाओं को एक लाख रुपए दिए जाने की बात कही थी। उसी को लेकर महिलाएं खाता खुलवाने के लिए पहुंची हुई हैं। इसके बाद प्रशासन को बताया गया तो सभी को समझाकर घर भेजा गया। किसी पार्टी ने चुनाव में बोला था आज किसी ने अफवाह फैला दिया और लोगों को परेशानी हो गई।

बीडीओ ने समझाया

मोहनिया बीडीओ संजय दास ने कहा कि किसी ने अफवाह फैला दिया है कि खाता खुलवाने पर उसमें एक लाख रुपए मिलेंगे। इसके बाद जिला भर से महिलाएं यहां आ रही थी। इनको समझा दिया गया है कि ऐसी कोई बात नहीं है। इस भीषण गर्मी में घर परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। किसी भी अफवाह के कारण कोई सीएसपी ना पहुंचे।

NSIT
Nsmch

चुनाव में कांग्रेस का महिलाओं के लिए किया था वादा

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में 3 अप्रैल को महालक्ष्मी योजना लागू करने की बात कही थी। वादा किया था कि इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे (BPL कैटेगरी) से संबंधित परिवारों की मुखिया महिला के खाते में सीधे 8,500 रुपए प्रति माह जमा किए जाएंगे