LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में एक बार फिर बारिश बढ़ाएगी ठंड, मौसम विभाग ने कर दिया है अलर्ट

बिहार में एक बार फिर बारिश बढ़ाएगी ठंड, मौसम विभाग ने कर दिय

पटना: बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट लेने वाला है,  अगर आपने गर्म कपड़े समेटने शुरु कर दिए हैं तो सावधान, सूबे में  23 फरवरी से ठंड फिर से बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. 21 और 22 फरवरी को उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहेंगे. इसके बाद ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है. न्यूनतम तापमान में गिराव के कारण फरवरी के अंतिम सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास होगा. 

वहीं शनिवार से हवा की गति तेज हो गई है. धूप निकलने के बाद ठंड का असर कम हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आने से बिहार का मौसम बदलने लगा है. शनिवार से हीं पछुआ हवा की गति तेज हो गयी है. 

मौसम विभाग के अनुसार इससे  सुबह-शाम में ठंड में वृद्धि हो सकती है.  दोपहर में धूप निकलने के बाद ठंड से राहत मिलेगी और गर्मी का अहसास होने लगेगा.  रात में ठंड फिर भी सताएगी.

 शनिवार से प्रदेश की हवा में बड़ा बदलाव आ गया है.  राज्य में पछुआ का प्रवाह शुरू हो गया है.  मौसम विभाग के अनुसार  हिमालय के पर्वतीय इलाके में शनिवार को एक चक्रवात टकराया. इसका असर बिहार में 20 फरवरी से देखा जा सकता था. 21 फरवरी के बाद एक बार फिर बारिश के आसार बन सकते हैं.

NSIT
Nsmch