LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar news:अंनत चतुर्दशी के अवसर पर मोतिहारी के सोमेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, लाखों श्रद्धालु करेंगे महादेव का जलाभिषेक

Bihar news:अंनत चतुर्दशी के अवसर पर मोतिहारी के सोमेश्वर नाथ

मोतिहारी- बिहार प्रसिद्ध अरेराज स्थित मनोकमनपुरक गहवर में बसे पंचमुखी बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में अंनत चतुर्दशी मेला के तीसरे दिन भाद्रपद त्रयोदशी के अवसर पर लाखों डाक बम व कावरियों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया ।रविवार देर शाम से ही कावरियों की भीड़ को देखते हुए अरेराज अनुमंडल प्रशासन के उपस्थिति में मंदिर पुजारी के प्रथम पूजा के उपरांत 12.30 बजे रात्रि में जलाभिषेक के लिए पट को खोल दिया गया।पट खुलते ही कड़ी सुरक्षा के बीच डाक बम और कावरिया देर रात्रि से ही जलाभिषेक में जुट गए।

मोतिहारी जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दक्षिण गंडक नारायणी नदी के तट पर स्थित अरेराज सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में अंनत चतुर्दशी के अवसर पर सबसे बड़ा चार दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है।इस मेला में कावरिया बागमती नदी से जलभरी कर 80 किलोमीटर पैदल कावर व डाक बम के माध्यम से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते है ।जिला प्रशासन द्वारा बेलवा घाट से लेकर अरेराज सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक चप्पे चप्पे पर दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।वहीं अरेराज अनुमंडल प्रशासन द्वारा कावरियों की सुबिधा को लेकर उत्तम प्रकाश,शुद्ध पेयजल,शौचालय,नियंत्रणकक्ष, स्वस्थ्य शिविर ,साफ सफाई सहित व्यवस्था किया गया है।वही  बेलवा घाट से सोमेश्वरनाथ धाम तक  सैकड़ो समाजसेवी व स्वयमसेवी संस्था द्वारा निशुल्क शिविर लगाकर कावरियों की सेवा किया जा रहा है ।देर रात्रि से ही जलाभिषेक के लिए कावरियों की लंबी कतार लगी हुई है।कावरिया कतारबद्ध होकर जलाभिषेक में जुटे है।

Diarch GO

मोतिहारी जिला के अरेराज में स्थित मनोकमनपुरक गहवर में बसे सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रशिद्ध है ।यह मंदिर पुत्र प्राप्ति सहित मनोकमनपुरक है।इस मंदिर का कई ग्रंथो में चर्चा है ।इस मंदिर में भगवान राम,माता सीता की पूजा अर्चना करने की बात कही जाती है।इस मंदिर में जलाभिषेक के लिए सालोभर श्रद्धालुओ की भीड़ लगी रहती है।लेकिन महाशिवरात्रि, वसंत पंचमी,फाल्गुनी त्रयोदशी, पूरे श्रावण मास के साथ साथ अंनत चतुर्दशी के अवसर पर भारी भीड़ होती है।सबसे बड़ा भीड़ वाला मेला अंनत चतुर्दशी मेला होता है।जिसमे लाखो डाक बम व कावरियों द्वारा जलभरी कर 80 किलोमीटर पैदल कवर यात्रा कर जलाभिषेक की परंपरा है।इस मेले में सबसे अधिक कावरिया नेपाल,पडोशी जिला शिवहर, सीतामढ़ी सहित जिलों से जलाभिषेक के लिए आते है।रिपोर्ट- हिमांशु कुमार