LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

भारत बंद' पर जहानाबाद में बंद समर्थकों ने उंटा मोड़ को किया जाम, पटना-गया एनएच-83 पर आवागमन बाधित, सहरसा और आरा में भी प्रदर्शन

भारत बंद' पर जहानाबाद में बंद समर्थकों ने उंटा मोड़ को किया

जहानाबाद- अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण को सब कैटेगरी बनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सियासी संघर्ष तेज हो गयी है. आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया गया है, 

भारत बंद को लेकर बिहार के कई जिलों में इसका असर धीरे-धीरे शुरू हो रहा है. बिहार के जहानाबाद में इसका असर दिखने लगा है. बुधवार की सुबह से बंद समर्थकों ने जहानाबाद के उंटा मोड़ को जाम कर दिया है. जाम के कारण पटना-गया एनएच-83 पर आवागमन बाधित है.

सुबह से ही बंद समर्थकों ने जहानाबाद के उंटा मोड़ को जाम कर दिया था. जाम के कारण पटना-गया एनएच-83 पर आवागमन कुछ घंटे के लिए बाधित हो गया. वहीं सिपाही भर्ती की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को इस प्रदर्शन के दौरान परेशानी हुई. परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना पड़ा.

जहानाबाद के अलावा उधर सहरसा और आरा में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है. सहरसा में भीम सेना के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर निकल गए हैं. थाना चौक के समीप सड़क को जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं भारत बंद को लेकर आरा में भीम आर्मी रेलवे ट्रैक पर उतर गई है.

NSIT
Nsmch