LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

उफ्फ ये गर्मी! बिहार में आसमान से बरस रही आग, जन जीवन का हाल हो रहा बेहाल, तीखी धूप ने जीना किया मुहाल

उफ्फ ये गर्मी! बिहार में आसमान से बरस रही आग, जन जीवन का हाल

पटना-  सूबे में सूरज आग उगल रहा है. आद्रता बढ़ने से गर्मी के कारण लोगों में बेचैनी बढ़ गई है. लोगोंका हाल  बेहाल हैं.  सुबह से ही तीखी धूप और उमस ने पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है.  मंगवार की दोपहर में तो हवा इतनी गर्म हो गई कि सड़कों पर चलने पर लगता था कि पूरा शरीर झुलस जाएगा.  पटना की सड़कों पर दोपहर में बहुत कम लोग दिखाई पड़े.  दिन में राजधानी के बाजारों में भी भीड़ कम रही. सूर्यास्त के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली,गर्म हवा से लोग पसीने से तरबतर थे.बुधवार को भी गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान का पारा और चढ़ेगा. 

वहीं बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान रेमल का समुद्री तटों वाले इलाकों में लैंडफॉल हो गया है. इसका आंशिक असर बिहार में भी देख सकता है.  मौसम विभाग के अनुसार  चक्रवाती तूफान रेमल के असर के कारण बिहार के पूर्वी क्षेत्र के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. रेमल तूफान की वजह से सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार के और जिलों पर इस तूफान का कोई असर नहीं दिखेगा. इन जिलों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहेगा.

बिहार के 27 जिलों के लिए मौसम विभाग ने हॉट डे को लेकर अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर मधुबनी, और नालन्दा जिलों में लू चलने की संभावना है. जबकि पटना, दरभंगा, रोहतास और नालन्दा जिले में रात गर्म रहने वाली है,  गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने पूरे विहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मंगलवार को तापमान ने रिकॉर्ड बनाया . सभी जिलों का पारा 40 के पार रहा. सारण, गोपालगंज में लू के थपेड़ों ने लोगों को झुसाया. चिकित्सकों ने इस मैसम में बच कर रहने की नसीहत दी है. दिन में बिना काम के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. बाहर निकलने पर पूरे बदन को ढ़कने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं. साथहीं पेय पदार्थों के सेवन पर भी जोर दे रहे हैं.

NSIT
Nsmch