LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

काले काले बदरा को पानी दे मौला...तपती धरा की बुझेगी प्यास...आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

काले काले बदरा को पानी दे मौला...तपती धरा की बुझेगी प्यास...

पटना: धरती प्यासी है, खेतों में दरार पड़ गया है. काले काले बदरा किसानों को मुंह चिढ़ा रहे हैं. अन्नदाता कह रहा है - गरज-बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला. बिहार में मॉनसून सुस्त पड़ा हुआ है. बिहार में मॉनसून हफ्ते भर की देरी से पहुंचा . कहीं कहीं फुहारें पड़ी , दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बारिश हुई लेकिन वह उंट के मुंह में जीरा हीं साबित हुआ. एक दो जिलों में हल्की बारिश हुई लेकिन इससे कृषकों की समस्या का हल नहीं हो पाया...

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 27 जून को  सुपौल, अररिया और किशनगंज में एक या दो जगहों पर लोगों को बारिश भिंगोएगी.

राजधानी पटना की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 27 जून को पटना, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में बारिश हो सकती है. 2 जुलाई तक इन जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. तो 30 जून को पूर्णिया और मधेपुरा जिलों में बारिश की संभावना है. 

 मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून अभी झारखंड के पाकुड़, साहेबगंज और बिहार के रक्सौल से होकर गुजर रहा है. विभाग के अनुसार सिवान, गोपालगंज,सारण, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में 2 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है. 

NSIT
Nsmch