LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

एक साल बाद सार्वजनिक मंच पर नजर आई नूपूर शर्मा, सपोर्ट के लिए किया लोगों का धन्यवाद, लगाए भारत माता की जय के नारे

एक साल बाद सार्वजनिक मंच पर नजर आई नूपूर शर्मा, सपोर्ट के लि

DESK : पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान देने के लगभग एक साल बाद पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा सार्वजनिक मंच पर नजरा आई। मौका था विवेक अग्निहोत्री की आनेवाली फिल्म द वैक्सीन वार के प्रमोशन का। इस दौरान नुपूर शर्मा ने न सिर्फ न सिर्फ भारत माता की जय के नारे लगाए, बल्कि सपोर्ट करने के लिए लोगों का धन्यवाद भी किया।

इस दौरान नूपुर शर्मा फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और स्टारकास्ट के साथ मौजूद थीं। नूपुर ने वेक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का आभार जताते हुए कहा. मुझे आप लोगों को धन्यवाद कहना है। आम लोगों की वजह से हम भारतीय आज भी जिंदा है। आपको हृदय की गहराइयों से आभार आपका (विवेक अग्निहोत्री) का आभार कि आपने मुझे आमंत्रित किया। एक ही बात कहूंगी- भारत माता की जय, और इंडिया, भारत कैन डू इट

मंच पर आते ही जमकर बजी तालियां

विवेक अग्निहोत्री मंच से कहते है, में बहुत खुश हूं कि हम महिला के बारे में बात कर रहे है। महिलाओं के साहस और भूमिका की बात कर रहे हैं। मैं एक साहसी महिला को बुलाना चाहता हूं जो दुर्भावनापूर्ण मकसदों की वजह से अपने घर में कैद रहने के बाद पहली बार सामने आई है। 

दर्शकों के बीच पीछे की पंक्ति में बैठीं नूपुर शर्मा के उठते ही तालियों की गडगडाट के बीच जय श्री राम के नारे लगाए जाते हैं और नूपुर मंच पर पहुंचती है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा, यह फिल्म विज्ञान पर है और मैं इसे राजनीतिक नहीं बनाना चाहता लेकिन मैंने इन्हें मंच पर बुलाया क्योंकि बहुत मी भारतीयों का साहस बढ़ेगा।

NSIT
Nsmch

एक साल से घर में थी कैद

बता दें कि पिछले साल एक टीवी डिबेट शो के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ भारत समेत दुनिया के कई इस्लामिक देशों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। इसके बाद नूपुर सार्वजनिक जीवन से दूर हो गई।नूपुर एक साल से अधिक समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर नहीं। यहां तक कि पिछले साल जून के बाद से वह सोशल मीडिया से भी गायब हो गई थीं।