LATEST NEWS

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

अब भोजपुरी में दिखेगी रामायण की कहानी, रुपहले पर्दे पर श्रीराम की भूमिका में दिखेंगे खेसारी लाल यादव, पोस्टर जारी

अब भोजपुरी में दिखेगी रामायण की कहानी, रुपहले पर्दे पर श्रीर

DESK : रामायण की कहानी हर फिल्मकार की पहली पसंद है। जहां बॉलीवुड में आनंद एल राय रणबीर कपूर और यश के साथ रामायण पर फिल्म बना रहे हैं। साथ ही टीवी पर भी रामायण की वापसी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने भी राम कथा पर फिल्म बनाने की घोषणा कर दी है। जिसमें श्रीराम की भूमिका के लिए भोजपुरी के बड़े स्टार माने जानेवाले खेसारी लाल यादव को चुना गया है। फिल्म का नाम 'राजाराम' रखा गया है।

इसकी एक झलक दशहरा के अवसर पर अयोध्या में देखने को मिली, जब राम बने खेसारीलाल यादव धनुष बाण लिए नज़र आये। उनके साथ भोजपुरी फिल्म में धमाकेदार डेब्यू करने वाले राहुल शर्मा लक्ष्मण की भूमिका नज़र आ रहे थे। सा वहीं मां जानकी के रोल मेंसोनिका गौड़ा भी काफी अच्छी लग रही हैं। सभी रथ पर सवार हो निकले थे। यह एक विहंगम दृश्य था, जिसे देख कर दर्शक भी भाव विह्वल हो रहे थे। आपको बता दें कि इसी अवतार के साथ पराग पाटिल ने अपनी फिल्म 'राजाराम' की शूटिंग शुरू कर दी, जो बेहद ख़ास होने वाली है। फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों का मन गदगद कर दिया है।

क्या बोले खेसारी लाल?
 फिल्म को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्म राजाराम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कहानी पर आधारित है. मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भगवान श्री राम के किरदार को जीने का मौका मिला है. इसके लिए मैं पराग पाटिल और टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री को धन्यवाद देता हूं कि वो हमारी भाषा भोजपुरी में भगवान राम को बड़े स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं.

इसके अलावा भी फिल्म की कास्ट बेहद अच्छी है। हमने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अपने दर्शकों को विश्वास दिलाता हूं कि यह फिल्म भोजपुरी फिल्म जगत के इतिहास में मील का पत्थर बनेगी।

NSIT
Nsmch

खेसारी लाल यादव समेत ‘राजाराम’ की स्टारकास्ट

पराग पाटिल ने बताया कि "फिल्म 'राजाराम' का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री कर रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे - खेसारी लाल यादव, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान और सुबोध सेठ।