LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

पुरवा हवाओं से अब ठंड की होगी विदाई,जानें हफ्तेभर के बिहार के मौसम का हाल

पुरवा हवाओं से अब ठंड की होगी विदाई,जानें हफ्तेभर के बिहार क

पटना:  बिहार में तेजी से मौसम बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अब पूरवा हवा चलने की संभावना है. अब दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी लेकिन सुबह के समय राज्य के बिहार के कुछ जिलों में कुहासा छाए रहने की भी संभावना है. शुक्रवार को पटना, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और बक्सर में शुक्रवार को  घना कुहासा छाया रहा. वहीं  कुहासे के साथ पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की शाम या रात में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में हवा का रुख बदल जाएगा. इस दौरान सुबह से शाम तक उत्तर-पश्चिमी हवा की गति तेज रहने की संभावना है. 17 से 20 फरवरी के बीच लगातार अंतराल पर दो या तीन पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. जिस कारण 20 फरवरी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी. 

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 20 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा. वहीं 20 फरवरी के बाद  मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा. अगले तीन दिन तक 2 से 3 डिग्री सें. तक न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है. 

राज्य के अन्य जिलों में धूप निकलेगा और लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी के बाद ठंड का असर कम होने की उम्मीद है.  बिहार में ठंड का प्रकोप इस साल काफी लंबा रहा. मौसम विभाग के अनुसार  पर अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में क्रमिक चढ़ाव होगा.

NSIT
Nsmch