LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, दस माह पहले हुई थी शादी

पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर नवविवाहिता की गला दबाकर ह

GOPALGANJ  : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अलेपुर गांव में रविवार की देर रात शादी के दस माह बाद पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर एक विवाहिता की ससुराल के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर शव को सोमवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मुज्जफरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव निवासी नंद किशोर राय ने अपनी पुत्री रेणु कुमारी की शादी एक मार्च 2023 को बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अलेपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल के लोग विवाहिता के साथ मारपीट करना शुरू कर दिए। इस दौरान पति रात अपनी पत्नी के बजाए दूसरी महिला से फोन पर बात करता था। जिसका विरोध करने पर ससुराल के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर रविवार की रात को हत्या कर दिया। 

हत्या की घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मायके के लोगों को दिया। सूचना मिलने के बाद मायके के लाेगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वहीं इस घटना के बाद विवाहिता के भाई अरविंद कुमार ने बताया कि पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुराल के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। इसके पूर्व दो बार पंचायती भी हो चुका है। लेकिन रेणु का पति मानने को तैयार नहीं था। ऐसे में पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

MANAN AHMAD