LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की मौत, मायकेवालो ने लगाया सास और देवर पर हत्या का आरोप

संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की मौत, मायकेवालो ने लगाया सास

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के कहला बिशनपुरा हजारी टोला गांव स्थित घर के कमरे में एक  नवविवाहिता का की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।  वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान कहला बिशनपुरा हजारी टोला गांव निवासी दीपक कुशवाहा की 20 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी के रूप में की गई।

 दरअसल संदर्भ में बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के कोटवा कोइरी हाता  गांव निवासी हरिहर भगत अपनी छोटी बेटी नेहा की शादी 11 मई 2023 को बरौली थाना क्षेत्र के कहला विशुनपुरा हजारी टोला गांव निवासी स्व पलधारी भगत के बेटा दीपक कुशवाहा के साथ हिंदू रिति रिवाज के अनुसार धूमधाम से किया था। शादी के बाद मृतका ने एक बेटी को जन्म सी जिसकी उम्र करीब एक वर्ष हुई है। मृतका के पति दीपक नाशिक में रहकर टाइल्स के काम करता है। इधर उसके घर में दो देवर और सास रहती है। 

मृतका के चचेरे भाई संदीप ने बताया कि बुधवार की दोपहर हम लोगो को उसके ससुराल के गांव के लोगों ने बताया कि बहन की मौत हो गई है। सूचना पाकर हम लोग उसके ससुराल पहुंचे। जहां पूर्व से पुलिस पहुंच चुकी थी और उसका शव बेड पर पड़ा हुआ था। शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। उसकी हत्या उसके देवर और सास द्वारा गले में रस्सी बांध कर गला घोट कर हत्या किया गया है और घर छोड़ कर फरार हो गए है। 

मृतका के भाई ने बताया कि आज सुबह ही उसने फोनकर अपनी मां से देवर के साथ हुए झगड़ा और मारपीट करने को लेकर बात कही थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस संदर्भ में बरौली थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया हैं ससुराल के लोग घर छोड़ फरार  है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - मनन अहमद