LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

दहेज की आग में जली नवविवाहिता, कब्र खोदकर निकाला गया विवाहिता का शव, दो बच्चियों का नहीं है कोई अता-पता, ससुराल वालों पर केस दर्ज

दहेज की आग में जली नवविवाहिता, कब्र खोदकर निकाला गया विवाहित

अरवल- दहेज की बली बेदी पर एक और नव विवाहिता चढ़ गई है. मानवता के दुश्मनों नें एक और बेटी को काल का ग्रास बना दिया है. अरवल जिले के मानिकपुर थानाक्षेत्र स्थित केमदारचक गांव में नवविवाहिता की दहेज के खातिर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है.  मृतिका का शव कुर्था थानाक्षेत्र स्थित दनीयाला गांव के निकट पुनपुन नदी से बरामद किया गया है.

नवविवाहिता के परिजनों ने बताया कि  मानिकपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत रपुरा गांव निवासी उदय यादव की पुत्री पूनम कुमारी की शादी 2021 में केमदारचक गांव निवासी श्यामरथ यादव के 26 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के साथ हुआ था जिससे दो बच्ची है. मृत महिला के परिवार का आरोप है कि शादी के एक साल के बाद से ही उनकी बेटी को पैसों की डिमांड के लिए प्रताड़ित किया जाता था. रविवार को रात्रि में करीब 11 बजे पूनम कुमारी की अपने माता पिता से बात भी हुई थी जिस समय पति से लड़ाई झगड़ा हो रहा था. परिजनों का शक है कि उसकी हत्या रविवार को रात्रि में हीं केमदारचक में कर दी गई और शव को रात्रि में हीं कुर्था थानाक्षेत्र स्थित दनीयाला पुनपुन नदी के पानी में लाकर बालू के बोरी पैर और कमर में बांधकर नीचे छिपा दिया गया.

परिजनों को जब हत्या होने की भनक लगी तो खोजबीन शुरू की  तो देखा कि नदी किनारे मिट्टी की खुदाई की गई है तब उसके बाद पानी मे खोजबीन करने लगे तो खोजबीन के क्रम में पानी के नीचे महिला का शव दिखाई दिया जिसका पैर और कमर में रस्सी बांधकर बालू का थैला लटकाया हुआ था जब बाहर निकाला गया तो सभी अवाक रह गए. जो पानी से शव निकाला गया वह पूनम कुमारी का ही शव था जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

 एसडीपीओ कृति कमल भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई वहीं एफएसएल की टीम को सूचना दी गई जिसके बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया गया वहीं इस संबंध में मृतक नवविवाहिता के पिता उदय यादव ने थाने में आवेदन देते हुए पति अनिल कुमार,पिता श्यामरथ यादव,देवर भुवन यादव एवं बबलू यादव के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

NSIT
Nsmch

मृतक विवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया है कि  नतिनी शिवानी कुमारी उम्र 2 वर्ष एवं अनुष्का कुमारी 10 महिना का है वह भी घर पर नहीं मिली जिसके बाद तथा आसपास के लोगों से पूछताछ किया तो मुझे कोई भी व्यक्ति बताने को तैयार नहीं हुआ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अनिल यादव एवं उसके भाई भुवन यादव,बबलू यादव तथा पिता श्यामरथ यादव द्वारा मेरी पुत्री की हत्या कर शव को छुपा दिया गया.

रिपोर्ट- कुंदन कुमार