LATEST NEWS

  • Patna Masaurhi Murder
  • Patna Crime: पटना में खूनी वारदात, लोहे की रॉड से पीटकर युवक का कत्ल, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंका

  • Nalanda Murder Man Shot Dead
  • Bihar News: पार्किंग विवाद में खूनी वारदात, पड़ोसी ने के सिर में मारी गोली, दशहरा मनाने आया था

  • PM Awas Yojana Beneficiaries
  • Bihar News: आवास योजना की सूची से नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण, आवास सहायक पर 3 हजार

  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026
  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026: दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, पटना-दिल्ली वंदे भारत स्पेशल का

  • PM Kisan 24th Installment 2026
  • PM Kisan 24th Installment 2026: बिहार के किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार, इस दिन खाते में

पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा की नई पहल...अपने विधानसभा क्षेत्र में की 'झंझारपुर डेवलपमेंट इनिसिएटिव' की शुरुआत, समग्र विकास पर केंद्रित है यह अभियान

 पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा की नई पहल...अपने विधानसभा क्षेत्र

PATNA: भाजपा के वरिष्ठ नेता और झंझारपुर के विधायक व पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने एक नई पहल की है. अपने विधानसभा क्षेत्र में झंझारपुर डेवलमेंट इनिसिएटिव की शुरुआत की है. इसकी शुरूआत काको पंचायत से की गई है. इस अवसर पर विधायक नीतीश मिश्रा ने अभियान की महत्वपूर्ण जानकारी को स्थानीय लोगों में साझा किया. 

'झंझारपुर डेवलपमेंट इनिसिएटिव' की शुरुआत

उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में नागरिकों की भागीदारी लोकतांत्रिक शासन का एक मूलभूत सिद्धांत है, जो यह सुनिश्चित करता है कि नीति एवं निर्णय जनता की आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और दृष्टिकोणों को प्रतिविंबित करे और उसके जीवन स्तर में सुधार लाए। नीति निर्माता, नीति निर्माण प्रक्रिया में जनता को शामिल कर अधिक प्रभावी, समावेशी एवं जवाबदेह नीतियाँ बना सकती है, जिससे समस्याओं का प्रभावशाली समाधान हो सकता है और सतत विकास को बढ़ावा मिल सकता है। जन प्रतिनिधियों का स्थानीय हितधारकों के साथ मिलकर स्थानीय समस्याओं, विशेषताओं और संसाधनों का संकलन एवं विश्लेषण कर बनाई गए योजनाएं निःसन्देह आमजन के लिए उपयोगी साबित होते है। 

नीतीश मिश्रा ने कहा कि मेरे द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर में प्रारम्भ किए जा रहे Jhanjahrpur Development Initiative (JDI) समग्र विकास पर केंद्रित एवं विकास में क्षेत्रीय विषमताओं को दूर करने हेतु एक पहल है, जो स्थानीय समूहों को योजना के निर्माण में शामिल करके विकास कार्यों की प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने में मददगार साबित होगा। इससे विकास को अवरुद्ध करने वाले कारण की पहचान हो सकेगी एवं उसका समाधान भी सम्भव होगा। इस इनिशिएटिव के द्वारा झंझारपुर विधानसभा के सभी ग्राम एवं नगर की आवश्यकता, समस्या एवं विशेषताओं की पहचान वहाँ के जनता के साथ मिलकर की जाएगी एवं प्राथमिकता के आधार पर आवश्यकताओं को योजना में शामिल किया जाएगा। साथ ही उस पंचायत की समस्या को चिन्हित कर उसका निदान किया जाएगा एवं विशेषताओं की पहचान कर उनके लिए काम किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाने के लिए झंझारपुर की जनता, पंचायती राज प्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं से अपील की।