LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

आज से बिहार में नई बिजली दर लागू, उपभोक्ताओं को मिलेगा राहत,दो प्रतिशत की कटौती के साथ ऑनलाइन भुतान से होगा फायदा

आज से बिहार में नई बिजली दर लागू, उपभोक्ताओं को मिलेगा राहत,

पटना: बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने राहत दी है. बिहार की दोनों कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी की तरफ से विद्युत विनियामक आयोग के पास बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था. बिजली कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी के प्रस्ताव को लेकर के विद्युत विनियामक आयोग ने उपभोक्ताओं के दलील को सुना और तमाम दलीलों को सुनने के बाद आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं को  राहत दे दी.

बिजली हुआ सस्ता

विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं को बिजली दर में दो फीसदी की कटौती की घोषणा की है. 1 अप्रैल यानी आज से नई बिजली दर लागू हो गई है.  सभी श्रेणी की बिजली दरों में दो प्रतिशत की कमी हुई है. बिजली कंपनी की तरफ से विद्युत विनियामक आयोग के समक्ष इस वर्ष ती न फिसदी बिजली दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया था.

ऑनलाइन भुगतान पर ज्यादा मिलेगी छुट

विद्युत टैरिफ का स्लैब दो भागों में बांट दिया गया है. 0 से 100 यूनिट तक दर कम है और उससे अधिक बिजली उपभोक्ता करने वाले को ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ता है. ऑनलाइन सिस्टम के जरिए बिजली उपभोक्ताओं को भुगतान करने पर एक फीसदी की छूट भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है.

किसानों को होगा फायदा

बिजली की यह दर 1 अप्रैल से 31 मार्च 2025 तक  लागू रहेगी.  बिहार के किसान, जो बिजली कनेक्शन लेंगे उन्हें  अब 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल मिलेगी.

NSIT
Nsmch

दरों में की गई कटौती

मीटर रहित स्ट्रीट लाइटों के लिए बिजली चार्ज में भी कमी की गई है. अभी यह 7500 प्रति किलो वाट है, इसे घटा करके 4250 प्रति माह कर दिया गया है. कुटीर ज्योति कनेक्शन की दर 7. 90 रुपये प्रति यूनिट को घटा करके 7:42 किया गया है. ऑक्सीजन गैस निर्माता के लिए लोड फैक्टर प्रोत्साहन की सीमा 75% से घटकर 70 कर दिया गया है.

उपभोक्ताओं को राहत

वहीं बिजली विभाग की तरफ से स्मार्ट मीटर लगा कर उपभोक्ताओं को स्मार्ट बनाया जा रहा है. सुविधा ऐप के माध्यम से उपभोक्ता प्रतिदिन की बिजली खपत, लोड बढ़ाना बिजली बिल जमा करने के साथ कई तरह की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. बहरहाल बिजली विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को बिजली दर में कमि कर बड़ी राहत दी है.