LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान संकाय में नीलम कुमारी एवं योगेंद्र कुमार बने अरवल जिला के संयुक्त टॉपर, कला संकाय में विकास कुमार ने जिले का नाम किया रौशन

इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान संकाय में नीलम कुमारी एवं योगे

ARWAL : बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा 2024 का परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी कर दिया गया है, जिसके कला संकाय में 457 अंक लाकर प्लस टू उच्च विद्यालय कुर्था की छात्र रहे विकास कुमार ने जिले में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। ग्रामीण स्कूल से पढ़े अरवल जिले के कुर्था प्रखंड स्थित बारा गांव निवासी विकास कुमार एक बेहद गरीब परिवार की रहने वाला हैं। दूसरी बात की जब वह दो साल का था तो उसके पिताजी मिथलेश यादव की मृत्य हो गई। इसके बाद लालन पोषण की जिम्मेदारी उसके माँ मंजू देवी ने संभाली। लेकिन उसने हार नहीं मानी और अपने बच्चे को पढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी । इसके बाद माँ ने उसे गांव में ही स्थित सरकारी विद्यालय में एडमिशन कराया। उसके बाद वह प्लस टू उच्च विद्यालय कुर्था से 2022 में 10 वीं वार्षिक की परीक्षा दी। जिसमें अरवल जिले में दूसरा स्थान प्राप्त की एवं वर्ष 2024 में 12 वीं का परीक्षा दिया और वे बिहार बोर्ड 12 वी की परीक्षा परिणाम में 457 अंक लाकर अपने परिवार समेत पूरे गाँव का नाम रोशन किया है। 

विकास अपनी मेहनत और संघर्ष के बदौलत 12 वीं की कला संकाय की परीक्षा में पूरे अरवल जिले में प्रथम स्थान लाकर जिला टॉपर्स बनें। इस बाबत पूछे जाने पर विकास कुमार ने कहा कि मेरे बचपन मे ही पिता की मृत्यु हो गई थी। जब मैं दो वर्ष का था जब मुझे कुछ होश हुआ तो बचपन से ही मुझे पढ़ाई में लालसा जाग गई और मैने माँ से पढ़ने की जिज्ञासा जाहिर की। फिर भी वर्ग आठ तक कि पढ़ाई गांव में ही स्थित सरकारी स्कूल उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा से की। इसी बीच मेरी माँ ने किसी से पता कर कुर्था स्थित सृजन क्लासेज के संचालक राहुल कुमार उर्फ गुड्डू सर से संपर्क किया जो ऐसे परिश्रमी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देते हैं। उनसे संपर्क कर मुझे पढ़ाने की गुजारिश की। जिसके बाद 2019 में उन्होंने मुझे टेस्ट लिया। इसके बाद राहुल सर ने मेरा पढ़ाई की जिम्मा अपने सर ले लिया।

कहा की मेरे पास इतने पैसे भी नहीं थे कि मैं किताब भी खरीद सकूँ। लेकिन राहुल सर ने मुझे पढ़ने में कोई कठिनाई नहीं होने दी। विकास ने इस सफलता का श्रेय अपने माता मंजू देवी एवं गुरु राहुल कुमार उर्फ गुड्डू एवं अपने परिवार को दिया है। हालांकि वह इससे भी संतुष्ट नहीं है। उसे बिहार टॉपर्स नहीं बनने का मलाल है। उन्होंने कहा कि पढ़ने के लिए पैसे की कोई भूमिका नही है। अगर मनुष्य ठान ले और गुरु का मार्गदर्शन सही मिले तो सिर्फ लगन और कड़ी मेहनत से उसे हासिल कर सकते है। उन्होंने ये भी बताया कि आगे स्नातक की पढ़ाई ला से करूंगा तथा  साथ ही साथ यूपीएससी की तैयारी भी करूंगा। उसने बताया कि वह बड़े होकर आई.ए.एस.ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। बतातें चलें कि विकास कुमार के माता मंजू देवी गृहणी है और परिवार में माँ के अलावे एक बड़ी बहन है।

वहीं दूसरी तरफ विज्ञान संकाय में 468 अंक लाकर एसजे स्मारक उच्च विद्यालय मंगा बिघा,वंशी की छात्रा नीलम कुमारी एवं महावीर उच्च विद्यालय झुनाठी के छात्र योगेंद्र कुमार ने अरवल जिले में विज्ञान संकाय में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान  प्राप्त की। ग्रामीण स्कूल से पढ़ी वंशी प्रखंड क्षेत्र के बखोरी बिगहा गांव निवासी विनय कुमार की द्वितीय पुत्री नीलम कुमारी एक साधारण परिवार की रहने वाली हैं। उनके पिता विनय कुमार कॉन्टेक्टर का काम करते हैं एवं माता राजपति देवी गृहणी हैं। जैसे ही उनके गांव बखोरी बिघा एवं माली पंचायत में जिला टॉपर बनने की सूचना मिली। स्थानीय मुखिया ललन कुमार उसे बधाई देने उसके घर पहुंचे एवं मिठाई खिलाकर बधाई दिया। इस संबंध में छात्रा नीलम कुमारी ने बताई की इंटर परीक्षा की तैयारी अपने विद्यालय के शिक्षकों एवं लक्ष्य कोचिंग सेंटर के जयंत सर के मार्गदर्शन मिला और सफलता अर्जित की। उन्होंने कहा कि अगला लक्ष्य यूपीएससी कंप्लीट करना है। वहीं करपी प्रखंड क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार के पिता जीतू पंडित पेशे से कुम्हार है और खपरे, दीया,हाड़ी वगैरह बनाकर जीवन यापन करते ही बच्चे को शिक्षा ग्रहण कराई। योगेंद्र कुमार सेना में ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहता है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट