LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

समस्तीपुर के कुशेश्वर स्थान पर एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, बताया मोदी की गारंटी पर देश को है भरोसा

समस्तीपुर के कुशेश्वर स्थान पर एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी

SAMASTIPUR: समस्तीपुर लोकसभा से एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) की उम्मीदवार शाम्भवी ने रविवार को कुशेश्वर स्थान विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज मोदी की गारंटी पर लोगों का अटूट विश्वास हैं। इस चुनाव में अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने में समस्तीपुर की जनता का महत्वपूर्ण योगदान होगा। यहां की जनता मोदी की गारंटी नीतीश कुमार के विकास और चिराग पासवान के विजन को सफल बनाने के लिए हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करेगी और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी।

आगे उन्होंने कहा कि मैं समस्तीपुर से चुनाव जीतकर संसद जाउंगी तो एक साल के अंदर यहां की तस्वीर बदल जाएगी। जाम से निजात के लिए शहर में फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के लिए समुचित व्यवस्था कर दिया जाएगा। हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। अच्छी शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि इलाज के लिए उन्हें दरभंगा या पटना नही जाना पड़े। 

बिरौल प्रखण्ड मे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यालय जन आकांक्षाओं को पूर्ति करने और हमारे संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कुशेश्वर स्थान विधानसभा के अकौना‚ लोहनी‚ तरवाड़ा लदहो‚ मोहनपुर‚ सोनपुर‚ पघाड़ी‚ अफज़ला बाजार आसो आदि गाँव मे जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन से आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त किए।

आगामी 13 मई को होने वाले चुनाव में हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करने की अपील की। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने एनडीए उम्मीदवार का गर्मजोशी से स्वागत किया और मीथिला पाग व फूल-मालाओं के साथ सम्मानित किया। इस अवसर पर लोजपा के बिरौल प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण आचार्य व, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कामरान अहमद खान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रंजीत झा समेत बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्तागण मौजूद थे।

NSIT
Nsmch