LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट की हुई बैठक, वरिष्ठ पत्रकार भुनेश्वर कुमार जिलाध्यक्ष हुए मनोनीत, सचिव, महासचिव की इनको मिली जिम्मेवारी

अरवल में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट की हुई बैठक, वरिष्ठ प

ARWAL : नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट की अरवल शाखा की बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंड के नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों से सभी सदस्यों को अवगत कराते हुए जिला कमेटी के गठन के लिए अपनी राय रखें। जिस पर सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। 

इस दौरान सभी सदस्यों ने अपने संबोधन के दौरान संगठन को सशक्त और मजबूत बनने पर बल देते हुए नियमित रूप से बैठक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। दूसरे सत्र में संगठन की रूपरेखा और पदाधिकारी के चयन के लिए प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश्वर कुमार को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया। 

Diarch GO

उपाध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार सिंह महासचिव पद के लिए सुजीत कुमार सोनी सचिव पद के लिए बैजू कुमार कोषाध्यक्ष पद के लिए पत्रकार सह अधिवक्ता राधाकांत शर्मा का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। जबकि संरक्षक मंडल में पूर्व अध्यक्ष अमरेश कुमार तिवारी रणविजय शर्मा और पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रभूषण कुमार को जिम्मेवारी सौंपी की गई है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजीत कुमार, चंद्रभूषण कुमार, महेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, रणविजय कुमार, संजय सोनार, रंजन कुमार, विशेश्वर राय, पंकज मिश्रा, अंजनी कुमार, सुधीर कुमार, अशोक कुमार को बनाया गया है। नव मनोनीत अध्यक्ष भुवनेश्वर कुमार ने अपने संबोधन ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्य अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन निष्ठा एवं तत्परता पूर्वक करेंगे तो संगठन काफी मजबूत होगा। सभी सदस्यों के आकांक्षाओं के अनुकूल संगठन कार्य करता रहेगा। आने वाले समय में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट सरोकारों से जुड़कर भी कार्य करने का प्रयास जारी रखेगा।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट