LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बधार में गला रेत किशोर की हत्या, भाई ने कहा - विभीषण ने साजिश कर दिया घटना को अंजाम, यह वजह आई सामने

 बधार में गला रेत किशोर की हत्या, भाई ने कहा - विभीषण ने साज

ARWAL :अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र स्थित ओड़बीघा गांव के उत्तरी बधार में एक किशोर का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह सुबह ओड़बीघा गांव के बधार में ग्रामीण खेत में पानी देखने गए थे। इसी दौरान उन्होंने एक किशोर का गला रेता हुआ शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना वंशी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही वंशी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की तहकीकात की। शव की पहचान वंशी प्रखंड क्षेत्र स्थित खटांगी गांव निवासी बुधन दास के पुत्र किशोर सूरजमल कुमार के रूप में की गई।

आशंका जताई जा रही है कि उक्त किशोर की रात्रि में हत्या कर शव को ओड़बीघा बधार में फेंक दिया गया है। वहीं जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राजीव रंजन घटना स्थल पर पहुँचकर पूरे मामले की अनुसंधान में जुट गए तथा डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया था। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया गया । 

Diarch GO

गांव के युवक पर लगा आरोप

हालांकि मृतक के भाई के ओम प्रकाश कुमार ने गांव के ही युवक विभीषण कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है  पुलिस विभीषण कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है एव मृतक के मोबाइल कॉल के डिटेल्स खंगाल रही है हत्या के गुत्थी सुलझाने में पुलिस की कई टीम अलग-अलग बिंदुओं पर नई तकनीक से काम कर रही है।  हालांकि प्रेम प्रसंग में हत्या होने का मामला बताया जा रहा है।

 वहीं खटांगी गांव के मृतक किशोर की हत्या के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जहां शव का पुलिस बल के निगरानी में दाह संस्कार किया गया मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह,अजय कुमार, मानिकपुर ओपीअध्यक्ष अनवर अली,पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार थानाध्यक्ष संजीव कुमार राय सहित कई पुलिस पदाधिकारी उक्त गांव में तनाव के कारण मौजूद थे वहीं मृतक के मां पेशे से शिक्षिका है जिसकी रो रोकर हाल बेहाल है। वहीं गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है जल्द ही घटना में शामिल और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

NSIT
Nsmch