LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

दो धुर जमीन के लिए की चचेरे भाई की हत्या, दशहरे की खुशियों को मातम में बदलकर परिवार संग फरार हुआ हत्यारा

दो धुर जमीन के लिए की चचेरे भाई की हत्या, दशहरे की खुशियों क

ARWAL : अरवल जिले के कुर्था थाना अंतर्गत गहरपुर गांव में महज दो धुर जमीन के लिए अपने चचेरे भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी और परिवार सहित फरार हो गया। मृतक का नाम तेज नारायण सिंह बताया गया। वहीं मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। वहीं दशहरे के त्योहार में भी गाँव मे सन्नाटा पसरा हुआ है।

 मिली जानकारी के अनुसार गहरपुर गांव निवासी 44 वर्षीय तेजनारायण सिंह यादव का अपने ही चचेरे भाई से महज दो धुर जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी आने जाने रास्ते मे घास छीलने को लेकर भी विवाद हो गया जिसका विरोध करने पर चचेरे भाई ने तेज नारायण सिंह की कुदाल और डंडे से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद घायल अवस्था में परिजनो ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था लाया। जहां चिकित्सकों से प्राथमिक इलाज कर उन्हें गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद  चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद  उसे मृत् घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ हैं। वहीं मारपीट के बाद चचेरा भाई परिवार सहित फरार हो गया।

घटना की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस

हालांकि सूचना मिलते ही कुर्था अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार,मानिकपुर ओपीअध्यक्ष अनवर अली,पुलिस अवर निरीक्षक श्री राम राय,किंजर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक जयंती सिंह पुलिस बल के साथ गहरपुर गांव में पहुंचकर तनाव को सामान्य करने में जुटी हुई है। वहीं मृतक के परिजनों से अरवल सदर अस्पताल जाकर कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार एवं पुलिस इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह व पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश मंडल ने घटना की जानकारी ली एवं परिजनों से फर्द बयान लिया। जिसमें मृतक के परिजनों ने नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया