LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

सलमान खान के घर पर गोलीबारी करनेवाले युवकों के परिवार से पूछताछ करने बिहार पहुंची मुंबई पुलिस, आरोपी के भाई को हिरासत में लिया

सलमान खान के घर पर गोलीबारी करनेवाले युवकों के परिवार से पूछ

DESK : हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और बांद्रा थाने की पुलिस फिर गौनाहा पहुंची। इस दौरान मुंबई पुलिस ने मसही गांव में गिरफ्तार विक्की के पिता साहेब साह, सागर के पिता योगेंद्र पाल और अमेरिका महतो के पुत्र आशीष उर्फ खलीफ से घंटों पूछताछ की। वहीं बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने गांव के मोती महतो के पुत्र अंकित कुमार और मोर बेलवा के जयराम यादव से भी पूछताछ की है।

मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बांद्रा पुलिस के सहायक निरीक्षक आचरेकर के नेतृत्व में टीम पूछताछ के लिए मसही पहुंची थी। विक्की के पिता साहेब साह के अनुसार, पुलिस सोनू को पूछताछ के लिए मुंबई ले गई है। कहा जा रहा है कि विक्की ने सोनू के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। हालांकि, थानाध्यक्ष ने इससे आगे कुछ बताने से इनकार कर दिया।  उधर, मुंबई पुलिस ने मामले में पहले गिरफ्तार विक्की के भाई सोनू को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है।  

वहीं, परिजनों के अनुसार, आशीष उर्फ खलील को गोरखपुर से और अंकित को नेपाल से पूछताछ के लिए बुलवाया गया था। फायरिंग मामले में छापेमारी के लिए 11 टीमें बनाई गई है। 

बता दें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर (गैलक्सी अपार्टमेंट) के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को मुंबई पुलिस ने धर दबोचा था दोनों आरोपियों की पहचान 24 साल के विक्की गुप्ता और 21 साल के श्रीजोगेंद्र पाल के तौर पर हुई थी। दोनों ही मोतिहारी जिले के चकिया ब्लॉक के ग्राम मसही तहसील नरकटिया के रहने वाले हैं। दोनों शूटर्स को मुंबई पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। 

NSIT
Nsmch

आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुंबई पुलिस ने घटना स्थल के कई CCTV फूटेज को खंगाला और आरोपियों की पहचान की। और फिर घटना के अगले दिन ही दोनों शूटर्स को पकड़ने में कामयाब रही।