LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

संकल्प यात्रा के तहत अररिया पहुंचे मुकेश सहनी, कहा- निषाद अब टिकट मांगता नहीं बांटता है

संकल्प यात्रा के तहत अररिया पहुंचे मुकेश सहनी, कहा- निषाद अब

ARARIA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मंगलवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में अररिया पहुंचे। आज संकल्प यात्रा की शुरुआत दरभंगा  के बद्रीनगर से हुई, जहां सहनी कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद यह संकल्प यात्रा अररिया जिले के फारबिसगंज के दैजिदैनी उच्च विद्यालय के मैदान में पहुंची। यहां जनसभा में उपस्थित लोगों को आने वाली पीढ़ी  के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प करवाया।

वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सहनी ने निषाद वर्ग से आए युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि मल्लाह का बेटा केवल मछली मारने के लिए पैदा नहीं हुआ है बल्कि शासन भी करेगा। उन्होंने कहा कि यह हमने बिहार में दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि जब हमारे समाज और वर्ग के लोग विधायक बनेंगे तो हर मुसीबत में भी वे साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी, लेकिन हमे आज भी सही आजादी नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अगर हमारे पूर्वजों ने अधिकार को लेकर संघर्ष किया होता तो हमें भी उनकी विरासत मिलती और हमे संघर्ष नहीं करना पड़ता। इसके बाद यह संकल्प यात्रा रानीगंज के लालजी उच्च विद्यालय के मैदान पहुंचा। यहां आयोजित आम सभा में हजारों लोगों के संबोधित करते हुए श्री सहनी ने कहा कि पहले निषाद का बेटा चुनाव का टिकट मांगने के लिए वर्षों मेहनत करता था, लेकिन आज निषाद का बेटा खुद टिकट बांटता है। 

उन्होंने कहा कि यह सब कुछ आपके समर्थन से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि आपने मुझे नेता माना तो आज हमने बिहार में अपनी ताकत का एहसास करा दिया। ' सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित सहनी ने कहा कि आज देश के दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद भाइयों को आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि निषाद संकल्प लेकर तय कर लिया है जो उनकी सुनेगा वे भी उन्हीं की सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम भी नहीं सुनेंगे।

NSIT
Nsmch