LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

समस्तीपुर में सांसद शांभवी चौधरी ने रात में की छापेमारी, बद से बदत्तर व्यवस्था देख हुई आगबबूला, सब को नाप देंगे...

समस्तीपुर में सांसद शांभवी चौधरी ने रात में की छापेमारी, बद

SAMASTIPUR: समस्तीपुर सांसद शांभवी ने सोमवार की शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कुव्यवस्था एवं वार्डों में गंदगी व अस्पताल में जल जमाव की स्थिति पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। वहीं पूरे अस्पताल में निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी एवं पीकू वार्ड में ही डॉक्टर मिले। जबकि एसएनसीयू में कोई डॉक्टर नहीं थे। निरीक्षण के बाद सांसद शांभवी ने मीडिया को बताया कि अस्पताल की स्थिति काफी बदतर हैं। यहां इतनी गंदगी है कि मरीज संक्रमण से बीमार हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि, अस्पताल परिसर में जल जमाव है। पूरे अस्पताल में मात्र दो डॉक्टर ऑन ड्यूटी मिले। रोस्टर के अनुसार कोई डॉक्टर अपने वार्ड में नहीं मिले। एसएनसीयू में भी डॉक्टर नहीं थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली व पटना में रहती हूं तो बार-बार केवल सदर अस्पताल की ही शिकायत मिलती है। 

NSIT
Nsmch

अस्पताल में मौके पर ना डीएस मिले ना सीएस, हालांकि बाद में डीएस डॉ. गिरीश अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने पूरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आदेश दिया गया है। सांसद ने कहा कि सदर अस्पताल में बेसिक मेंटेनेंस भी नहीं है। सभी से जवाब पूछा जाएगा। साथ ही डीएम के साथ होने वाली समीक्षा बैठक में भी इस मुद्दे को को उठाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सांसद महोदया ने कई मरीजों से भी बातचीत की। उनकी परेशानी सुनने के बाद डॉक्टर को निर्देश भी दिए।