LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद में 2 साल की दलित बच्ची से रेप की घटना को सांसद शांभवी ने बताया अमानवीय, परिजनों से मिलकर दिया न्याय दिलाने का भरोसा

जहानाबाद में 2 साल की दलित बच्ची से रेप की घटना को सांसद शां

JAHANBAD : बिहार में दलित बच्चियों के साथ अपराध बढ़ गया है. पहले मुजफ्फरपुर उसके बाद जहानाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चिराग की पार्टी लोजपा रामविलास के सांसद शांभवी चौधरी और अरूण भारती का जहानाबाद पहुंचे. जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. 

वहीं समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने पूरे मामले को लेकर कहा है कि जहानाबाद में जो भी हुआ वो अमानवीय और दर्दनाक है. एक समाज के रूप में यह हम सभी की हार है. आज हमारी पार्टी के सांसद अरुण भारती जी के साथ गांव जाकर बच्ची के माता-पिता से मुलाक़ात की तथा उनका हौसला बढ़ाया. मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि दुष्कर्म के इस मामले का स्पीडी ट्रायल हो और दोषी को शीघ्र-अतिशीघ्र सख्त से सख्त सजा मिले. चिराग पासवान ने भी माना है कि बिहार में अपराध बढ़ा है. उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर कहा है कि वो जल्द ही सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगे. 

दरअसल, बिहार के जहानाबाद में दो साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. घटना शकुराबाद थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को धर दबोचा है. पकड़ा गया युवक का नाम बबलू यादव बताया जाता है. 

वहीं पीड़िता को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका उपचार किया जा रहा है. घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गांव के ही 35 वर्षीय बबलू नामक युवक शराब ने नशे में चूर बच्ची को खेंलने के बहाने भूसा घर ले जाकर इस घृणित अपराध को अंजाम दिया है. 

NSIT
Nsmch

पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह घर में खाना बना रही थी तो बच्ची रोते हुए आयी. उसके शरीर पर भूसा भरा था. जब उसे नहाने ले गई तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. जिसके बाद वह आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गयी और उसकी सूचना पुलिस को दी. फिलहाल बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं पुलिस कैमरे के सामने कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

रिपोर्ट - देबांशु प्रभात