LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

उत्पाद विभाग के दो अधिकारी आपस में भिड़े, एएसआई ने अधीक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप

उत्पाद विभाग के दो अधिकारी आपस में भिड़े, एएसआई ने अधीक्षक प

JAHANABAD : जिले में शराब की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने की जिम्मेदारी संभाल रहे उत्पाद विभाग के दो अधिकारी आपस में भिड़ गये हैं। विभाग के एएसआई ने अपने अधीक्षक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ खुद पर लगे आरोपों से अधीक्षक ने इनकार कर दिया है। अब विभाग में हुई लड़ाई को लेकर कर्मियों में चर्चा शुरू हो गई है। 

दरअसल विभाग में कार्यरत एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नवल प्रसाद ने आरोप लगाया है कि वेतन की मांग किए जाने के बाद उत्पाद अधीक्षक ने उसके साथ जमकर मारपीट की। उत्पाद विभाग के दूसरे कर्मियों को इसका गवाह भी बताया है। फिलहाल इलाज के लिए वह अस्पताल पहुंचे हैं।

 वही इस बाबत पूछे जाने पर उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि यह बात सही है कि उन लोगों को डांट फटकार की गई है कि केस की संख्या बढ़ाई जाए। हालांकि उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने मारपीट की किसी भी घटना से साफ-साफ इनकार किया है। मामला विभाग के सबसे बड़े अधिकारी और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का है। इसको लेकर आगे की कार्रवाई क्या होती है और फिर मामला कैसे सॉल्व होता है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

रिपोर्ट - रितेश कुमार