LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

बिहार से रूठा मॉनसून, 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, जानिए अगले 5 दिनों में किन जिलों में होगी बारिश

बिहार से रूठा मॉनसून, 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, ज

पटना- भादो के दूसरे सप्ताह में मॉनसून बिहार से रूठा हुआ है. अगस्त बीतने को है और हाल ऐसा है कि लोग उमस भरी गर्मी से त्रस्त हैं. हालात यह है कि लोगों की तबियत भी बिगड़ रही है. वहीं वातावरण में आद्रता बढ़ने से उमस वाली गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून बेहद कमजोर पड़ गया है और अगले छह दिन तक झमाझम बारिश की सूबे में उम्मीद नहीं है.  

पटना और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है. अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है.

बिहार के 38 जिलों में से 33 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है और 25 जिलों में 20 फीसदी से 53 फीसदी तक की कमी आई है. यह कमी बहुत बड़ी है, खासकर तब जब देश के अधिकांश अन्य हिस्सों में इस मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में आने वाले सप्ताह में राज्य में किसी भी बड़ी बारिश की भविष्यवाणी नहीं की गई है. यानी के सितम्बर के पहले सप्ताह में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है जो राज्य के लिए और ज्यादा चिंताजनक स्थिति है. 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब तक पूरे मानसून सीजन के तीन महीनों में से किसी में भी पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है. और सितम्बर भी सूखा हीं जा रहा है. 

NSIT
Nsmch