LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

बौछारों के साथ बिहार में पहुंचा मानसून, भीषण उमस से मिली राहत, इन इलाकों में झमाझम बारिश, इस हफ्ते मौसम रहेगा सुहाना

बौछारों के साथ बिहार में पहुंचा मानसून, भीषण उमस से मिली राह

पटना:बिहार के कई जिलों में बारिश होने से तापमान का पारा तो लुढ़क गया इससे मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में पूरे बिहार में मानसून छा जाएगा और झमाझम बारिश होगी.पूरे सूबे में मॉनसून पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के भीतर राज्यभर में भारी बारिश हो सकती है. मॉनसून ने सूबे के कमोबेस हर जिले में दस्तक दे दिया है.मौसम विभाग की माने तो मानसून की एंट्री कोसी सीमांचल इलाके से बिहार में प्रवेश किया है. कोसी के जिलों में बारिश होने लगी है और लोग राहत महसूस कर रहे है. मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज सहित आसपास के बिहार में मॉनसून हफ्ते भर की देरी से पहुंचा . 

मौसम विभाग के अनुसार गया, भोजपुर, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, समस्तीपुर, सीवान, पटना और वैशाली में मॉनसून पहुंच गया है. 

मौसम विभाग के अनुसार सूबे के कई जिलों में रविवार से भारी बारिश का सिलसिला शुरुहो सकता है. विभाग के अनुसार 30 जून को उत्तर बिहार, कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में भारी बारिश की आशंका है. वहीं, 1 जुलाई को सीमांचल और 2 जुलाई कोसी-सीमांचल एवं दक्षिण बिहार में भारी बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में 2 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है. तो 30 जून को पूर्णिया और मधेपुरा जिलों में बारिश की संभावना है. 

NSIT
Nsmch

विभाग के अनुसार सिवान, गोपालगंज,सारण, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में 2 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है.