LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल-पटना बॉर्डर पर सोन नहर में गिरी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी की कार, पानी में डूबने से मौके पर हुई मौत

अरवल-पटना बॉर्डर पर सोन नहर में गिरी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिक

ARWAL : खबर पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ी है। यहां अरवल-पटना बॉर्डर पर भेड़ड़िया इंग्लिश गांव के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी की कार बेकाबू होकर सोन नहर में गिर गई। इससे डूब कर उनकी मौत हो गई। मृत अधिकारी की पहचान संजीव कुमार वर्मा (54) पिता अनिरुद्ध प्रसाद वर्मा चित्रगुप्त नगर हाउस नंबर 2 फुलवारी के रूप में की गई है। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

कलेर में थी पोस्टिंग, जिला स्थापना दिवस में शामिल होने जा रहे थे

अरवल जिले के कलेर प्रखंड कार्यालय में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। जानकारी के अनुसार वह पटना के फुलवारी शरीफ स्थित अपने आवास से जिला स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अरवल आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर गई। स्थानीय लोगों ने पटना जिले के पालीगंज पुलिस को सूचना दी।

Diarch GO

 मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से पर्स बरामद कर उनके परिजनों से संपर्क किया। सूचना के बाद कई वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पालीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतम कुमार, अरवल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के अलावे कई अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी भी पहुंचे। 

अरवल भेजा गया शव

फिलहाल शव को घटना स्थल से अरवल सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है। सदर अस्पताल में शव पहुंचते ही जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

NSIT
Nsmch