LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

विधायक सुदय यादव को करना पड़ा ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना, आक्रोशित लोगों ने घर का किया घेराव

विधायक सुदय यादव को करना पड़ा ग्रामीणों के भारी विरोध का साम

JAHANABAD : राजद विधायक सुदय यादव को अपनी घर पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आवास को घेर कर जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोग इतने आक्रोशित थे कि जब विधायक अपनी गाड़ी में बैठकर जाने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया और पैदल ही डीएसपी के आवास तक ले गए।

दरअसल शनिवार को जहानाबाद नगर थाना की पुलिस ने फोटो स्टेट दुकानदार और पुलिस के बीच हुई झड़प में दुकानदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। स्थानीय लोगों का आरोप था कि पुलिस ने एक और तो जहां गुंडागर्दी की वही दूसरी ओर निर्दोष लोगों को जेल में भेज दिया और इस मामले में विधायक ने अपनी भूमिका का सही तरीके से निर्वाह नहीं किया ।स्थानीय लोग इस बात से नाराज होकर विधायक के आवास पर पहुंच गए और नारेबाजी की। लोगों के आक्रोश को देखते हुए विधायक को स्थानीय लोगों के साथ डीएसपी के आवास पर जाना पड़ा और लोगों के मांगों को रखना पड़ा। विधायक सुदय यादव ने भी अपने साथ हुए विरोध को स्वीकार किया और कहा कि लोकतंत्र में उनका अधिकार है ।

Diarch GO

यहां बताते चले कि सदर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप एक फोटो स्टेट की दुकान में दो पुलिस कर्मियों पर हुए हमले मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में सदर थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी  फोटो स्टेट दुकान के संचालक चंदन कुमार उसका भाई कुंदन कुमार तथा साल परसबिगहा थाना क्षेत्र के बुधन बिगहा निवासी  पिंटू यादव शामिल है। इस मामले में जख्मी पुलिसकर्मी मनीष राज के बयान पर तीन नामजद और दो से तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी  दर्ज की गई है।  

इधर दुकान संचालक  चंदन कुमार की मां मीना देवी भी शनिवार को सदर थाने में आवेदन दी है। मीना देवी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि पुलिस कर्मी मनीष राज और रोहित कुमार दुकान में आए और मेरे बेटे को झूठा केस में फसाने की धमकी देने लगे। साथ ही साथ  मेरा दूसरा पुत्र कुंदन कुमार को गला दबाने लगे जिसे बचाने के लिए चंदन कुमार आया पुलिस कर्मी हाथ में कैंची उठा लिए। कैंची की छीना झपटी में पुलिस कर्मी  रोहित कुमार और मनीष कुमार  जख्मी हो गए। 

NSIT
Nsmch

हालांकि मीना देवी द्वारा दिए गए आवेदन पर अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। प्राथमिकी दर्ज नहीं होने और विधायक से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने लोग आक्रोशित थे विधायक आवास को ही घेर लिया नतीजतन विधायक को पैदल ही एसडीपीओ के पास जाना पड़ा। बहरहाल विधायक के आवास पर लोगों का प्रदर्शन और हंगामा चर्चा का विषय बना हुआ है।