LATEST NEWS

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

पार्क में प्रेमी जोड़ों को देख भड़के विधायक, युवक ने कहा - सर, OYO रुम्स खुलवा दीजिए, यहां नहीं आएंगे

पार्क में प्रेमी जोड़ों को देख भड़के विधायक, युवक ने कहा - स

DESK : पार्कों में रोक के बावजूद प्रेमी जोड़े बड़ी संख्या में आते हैं। कई बार उनकी हरकतों को देख परिवार के साथ पहुंचे लोगो को इससे परेशानी भी होती है। पार्क में ऐसी स्थिति को रोक लगाने के लिए कई बार कार्रवाई भी की जाती है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक पार्क में ऐसे ही प्रेमी जोड़े को पकड़ने के लिए खुद विधायक जी पहुंच गए। जहां उन्होंने कुछ प्रेमी जोड़ों को देखकर नाराजगी भी जाहिर की। ऐसे में एक प्रेमी जोड़े ने विधायक के सामने ऐसी डिमांड रख दी कि विधायक जी भी एक बार हैरान रह गए। युवती के साथ युवक ने विधायक से OYO रूम्स खुलवाने की मांग कर दी। विधायक के साथ युवक की हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये दिलचस्प वीडियो दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित नेहरू गार्डन का है। यहां प्रदेश की वैशाली नगर सीट के भाजपा विधायक रिकेश सेन छापा मारने पहुंचे थे। इस छापेमारी का एक वीडियो खुद विधायक ने बनवाया, जिसमें वह इस छापा मारने के पीछे की वजह बताते नजर आ रहे हैं। 

Diarch GO

वे कहते हैं कि बीते कई दिनों से मुझे लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि गार्डन में युवक-युवतियां आते हैं और जिस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं, उसके बारे में मोहल्ले वालों ने मुझे बताया है। जिसके बाद मैं छापा मारने आया हूं और देख रहा हूं कि कुछ लड़के-लड़कियां यहां बैठकर अश्लील हरकतें कर रहे हैं। ये सब देखने को मिल रहा है, ये सब अड्डा बनाकर रखे हैं कुछ लोग।  

इसके बाद विधायक एक प्रेमी जोड़े के पास जाते हैं और उनके बीच बातचीत होती है। जिसमें विधायक उनसे पार्क में नहीं बैठने की बात कहते हैं, बदले में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आया युवक कहता है कि भैया यहां ना आएं तो कहां जाएं, OYO तो आप बंद करवा दिए हो। इधर-उधर जाने में अब डर लगता है भैया। दोस्त-यार हमारे साथ घूमने के लिए भी डरते हैं। 

NSIT
Nsmch

आगे वो युवक कहता है, किसी फ्रेंड से मिलने के लिए भैया... जो हमारी रिस्पेक्ट करती है, उनसे मिलने के लिए कहीं पर आने के लिए हमको कम से कम प्राइवेट प्लेस में तो आना पड़ेगा भैया। हमारे लिए तो OYO खुलवा दो कम से कम

विधायक और युवक के बीच हुई पूरी बातचीत इस तरह है... 

MLA- इधर आओ कहां रहते हो, कहां रहते हो आप लोग। ये क्या है ये अड्डा है, क्या है ये, क्या कर रहे हो यहां पर। 

युवक- टाइम बिताने आए थे यहां पर..

MLA- टाइम बिताने आया था मतलब?

युवक- बातचीत कर रहे हैं। बातचीत करने आए थे। 

MLA- बातचीत करने के लिए घर नहीं है क्या?

युवक- क्या करें भैया OYO तो आप बंद करवा दिए हो। 

MLA- OYO बंद करा दिए हो मतलब... OYO बंद करा दिए हो तो यहां रहोगे क्या?

युवक- गार्डन है इसलिए... 

MLA- अरे गार्डन है तो क्या... OYO बंद करा दिए हैं तो क्या... OYO बंद होता तो क्या होता... ये कौन है..

युवक- भैया वीडियो-वीडियो मत बनाओ...मेरी गर्लफ्रेंड है भैया। 

MLA- गर्लफ्रेंड है तो यहां क्या कर रहे हो मैदान में...?

युवक- भैया आप ही तो सब बंद करवा के रखे हुए हो, इधर-उधर जाने में अब डर लगता है भैया। कहीं पर भी जाने में। भैया.. वीडियो-वीडियो मत बनाना भैया। 

MLA- ठीक है वीडियो नहीं बनाएगा, इधर मेरी बात का जवाब दो.. ये बताओ जवाब दो पहले, ये सब क्या है?

युवक- भैया आप कहां बात कर रहे भैया आप तो बताओ... पार्क तो कम से कम छोड़ दो भैया, हमारे लिए बात करने के लिए।  

MLA- अगर तुम इस तरह से किसी के घर के सामने 

युवक- हमारे लिए तो OYO खुलवा दो कम से कम OYO भी आपके नाम से डरते हैं। दारू पीने के लिए भी कहीं डरते हैं भैया। दोस्त-यार हमारे साथ घूमने के लिए भी डरते हैं। और क्या बताऊं। 

MLA- अरे भैया गलत काम करोगे, शहर में गलत काम करोगे तो गलत तो होगा... 

युवक- गलत तो हम करते ही नहीं हैं भैया... 

MLA- ये गलत है कि नहीं किसी के घर के सामने... 

युवक- एक फ्रेंड से मिलने के लिए भैया... जो हमारी रिस्पेक्ट करती है, उनसे मिलने के लिए कहीं पर आने के लिए भैया.. उनसे हम लोग मिलने के लिए आने के लिए हमको भैया कम से कम प्राइवेट प्लेस में तो आना पड़ेगा भैया। 

MLA- तो OYO खोल देंगे तो क्या होगा?

युवक- भैया प्राइवेट प्लेस है ना तो हम लोग अपना आधार कार्ड देकर हम खुद प्राइवेट देके जाएंगे ना भैया। 

MLA- यानी OYO को बंद करने से तकलीफ हो गया तुमको। 

युवक- जी भैया तकलीफ हो रहा है ना भैया।