LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

मंत्री सुरेन्द्र यादव के बॉडीगार्ड ने की जमकर "गुंडागर्दी", सड़क किनारे लगे ठेले को पलटा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मंत्री सुरेन्द्र यादव के बॉडीगार्ड ने की जमकर "गुंडागर्दी",

ARWAL : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र यादव के गया से पटना जाने के क्रम में अरवल जिले के कुर्था बाजार में सड़क किनारे लगे ठेले से यातायात में दिक्कतें आने के कारण उनके काफिले में शामिल बॉडीगार्ड ने ठेले को धकेल कर पलट दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया तथा क्षति हुई सामान की क्षतिपूर्ति करने की मांग करने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार कुर्था बाजार निवासी अजय कुमार ठेले पर गुपचुप एवं समोसा वगैरह घर से सामान ला ला कर सजा रहे थे। ताकि ठेले को बस स्टैंड कुर्था में ले जाकर अपना समान बेच सके। 

Diarch GO

समान सजाने के दरम्यान सहकारिता मंत्री गया से कुर्था बाजार होते हुए पटना जा रहे थे कि बीच बाजार में उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। उसके बाद क्या था।  उनका बॉडीगार्ड सड़क पर उतरा और सड़क किनारे लगे ठेले को पलट दिया।

उसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे कुर्था बाजार करीब एक घंटा जाम रहा।  स्थानीय व्यवसायियों द्वारा समझाने बुझाने पर लोगों ने एक घंटे के बाद स्वतः जाम को हटा लिया।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट