LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल जिला भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए मंत्री हरि सहनी, कहा और अधिक परिश्रम के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

अरवल जिला भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए

ARWAL : अरवल जिला भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक अभिलाषा उत्सव हॉल सभागार कुर्था में बुधवार को संपन्न हुआ। जिला कार्यसमिति की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। ततपश्चात वन्दे मातरम गीत गाकर विधिवत बैठक की शुरुआत हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने की। इस बैठक के मुख्य अतिथि बिहार सरकार में पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री सह अरवल जिला प्रभारी मंत्री हरि सहनी उपस्थित रहे। कार्यसमिति की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने राजनीतिक प्रस्ताव लाया, जिसका अनुमोदन कार्यकर्ताओं ने किया। उद्घाटन भाषण बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य रामकिशोर सिंह ने किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकासशील राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। भारत की बढती साख से देश विरोधी ताकतें परेशान है। ऐसी ताकतें लगातार देश को बदनाम करने और समाज में विघटन पैदा करने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा दायित्व है कि ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों को हम पूरी मुखरता से जवाब दें।

वहीं मुख्य वक्ता बिहार सरकार मे पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री हरि सहनी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जिले मे लोकसभा चुनाव का परिणाम शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार बनाकर विश्राम नहीं बल्कि और अधिक परिश्रम के लिए तैयार रहें। अब संगठन व सत्ता दोनों की जवाबदेही कार्यकर्ताओं की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में जो आम बजट आया है, उसमें किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह सम्मान हमें असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत संघर्ष और समर्पण के कारण प्राप्त हुआ है‌, इसलिए कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद भाजपा में नहीं होता। 

कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत है और वरिष्ठों का मार्गदर्शन है और हम केवल सत्ता के लिए काम नहीं करते। हम विचारधारा के लिए काम करने वाले लोग है। पार्टी कार्यकर्ता एक दिन में तैयार नहीं होते। व्यक्तित्व निर्माण में वर्षो लग जाते है। हमारे विचारनिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही हमारी ताकत बढी है। इसलिए हमारे विपक्षी दल भी यह कहते है कि भाजपा के संगठन से लड़ना आसान नहीं है। कार्यकर्ता अभिनंदन के पात्र हैं। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरे पांच साल लोगों से जुड़ा रहता है, सुख हो या दुख हर समय जनसेवा के माध्यम से लोगों के बीच उपस्थित रहता है। जिसके परिणामस्वरूप ही ये विजय इतनी प्रचंड है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। यह कार्यसमिति जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है । कार्यसमिति की बैठक करने का उद्देश्य सांगठनिक संरचना और मजबूती पर विचार करना होता है। इसमें संगठन के कार्यों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय की जाती है। सभी बूथ पर संगठन को मजबूत कर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की गहरी प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि आज गरीब, वंचित, शोषित, पीड़ित, किसान, महिला एवं युवा ने उनके नेतृत्व पर अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है तथा देश के लिए उनके सपनों पर भारी विश्वास व्यक्त किया है। 

इस विस्तृत कार्यसमिति बैठक में  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेन्द्र तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामविनय शर्मा, राम सुंदर शर्मा, राधाकान्त शर्मा, अजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी, संजीव कुमार, भाष्कर कुमार, शशि भुषण भट्ठ, सुनीता सिंहा, अलकनंदा, शंकर सिंह, सविता शर्मा, जिला महामंत्री कुशवाहा चंदन, रामाषीश दास, जिला मंत्री राहुल वत्स, टोनु मिश्रा, मीरा सिंह, गीता देवी, गुड्डी कुमार, अखिलेश पासवान, जिला कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक, सहकारिता प्रकोष्ठ गिरेन्द्र शर्मा, लोकसभा के सह संयोजक इंजीनियर संजय कुमार, अंजनी कुमार राजु, लाला शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी, युवा मोर्चा जिला संयोजक गुलशन कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुर्षोत्तम कुमार, पूर्व जिला महामंत्री श्रीकांत शर्मा, समाजसेवी अभिषेक शर्मा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, संजीत सिंह, रिंकू कुमारी, चंदन खत्री, गुड्डू चंद्रवंशी, गौरव कुमार, मुकेश भगत, मंडल महामंत्री संजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रंजन कुमार, मंडल मंत्री रामभवन शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मेराजुद्दीन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट