LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा,भारी मात्रा में हथियार बरामद

अरवल में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा,भारी मात्रा में हथियार ब

अरवल में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. शहरतेलपा ओपीक्षेत्र के राधेबीघा गांव में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस की टीम ने जब छापेमारी की तो एक घर के अंदर अवैध हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ. जिसमें पुलिस ने अर्धनिर्मित हथियारों का जखीरा और अवैध हथियार तैयार करने वाले उपकरणों को जब्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया. एसपी विद्यासागर व डीएसपी राजीव रंजन खुद इस छापेमारी में मौजूद रहे. 

राधेबीघा गांव पहुंची पुलिस की टीम ने मुकेश कुमार के घर में छापेमारी की .  घर में अवैध हथियार बनाने का काम चोरी-छिपे चल रहा था. पुलिस ने मौके पर से बड़ी संख्या में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए. जबकि हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को भी जब्त किया गया.

वहीं पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है .उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं अरवल में मिनी गन फैक्ट्री के खुलासे से सनसनी फैली हुई है.

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन कुमार की रिपोर्ट