LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बारिश,ओला, आंधी को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार में बरसन लागी बदरिया, कहीं रंग में भंग न कर दे बरसात

बारिश,ओला, आंधी को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार में बरसन

पटना-    पटना और आसपास क्षेत्रों में मंगलवार को एकाएक मौसम बदल जाने से तापमाप में गिरावट दर्ज की है.  पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहे दो-दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार के मौसम का मिजाज बदला है.वहीं मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च तक बारिश लोगों को भींगाने वाली है. दो दिन में पटना  के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जायेगी. राजधानी पटना में मंगलवार को रुक रुक कर बारिश होती रही . पटना के लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है. सूबे के ज्यादातर जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है.  भारतीय मौसम विभाग के अनुसार  21 मार्च तक  बिहार में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मेघगर्जन, वज्रपात  के साथ आज यानी बुधवार को पटना में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अल्रर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान तेज हवा भी चलेगी.वहीं 20 मार्च को सूबे के अधितकर जिलों में आंधी के साथ बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार 21 मार्च तक तेज हवा के झोंके के साथ बारिश होने की संभावना है.  21 मार्च के बीच राज्य में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है.उत्तरी ओड़िशा में समुद्र तल एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.इसके कारण  बिहार के मौसम ने एकबार फिर  करवट ले लिया है. विभाग के अनुसार  21 मार्च तक बारिश की संभावना है. आज यानी 20 मार्च को पटना, आरा, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया,जहानाबाद, नालन्दा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल , सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज में बारिश हो सकती है.

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को पूरे बिहार में आंधी के साथ बारिश की संभावना है. विभाग के अनुसार इस दौरान आंधी के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा ,सासाराम,छपरा, जमुई ,आरा, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया,जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सिवान, सुपौल , सहरसा,गोपालगंज मधेपुरा, किशनगंज जिले में मंगलवार को लोगों को गर्मी से निजात मिली .