LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट ,राज्य में बारिश की संभावना

बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट  ,

पटना-   बिहार में सर्दी ढलान पर है. वहीं तापमान में भी उतार- चढ़ाव जारी है. पछुआ हवा के प्रवाह से मौसम शुष्क रह रहा है. शनिवार की अहले सुबह पटना समेत राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्‍की बारिश होने से सुबह लोगों को गुलाबी ठंड महसूस हुई. तेज धूप और आद्रता में कमी के कारण अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दिन में लोगों को तेज धूप सता रही है . मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को बिहार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस  से 36 डिग्री सेल्सियस  के बीच रहा वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस  से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. 16 से 17 मार्च के बीच सूबे में बारिस का अनुमार मौसमा विभाग ने जताया है. 1

बिहार में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया है. शनिवार की अहले सुबह हुई बारिश से पटना का मौसम सुहावना हो गया है.  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले 72 घंटे में मौसम का रुप बदल जाएगा. मौसम में लगातार बदलाव की वजह से लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य भी प्रभावित हो रहा है. सर्दी-जुकाम के साथ बुखार के मामले बढ़े हैं.

 मौसम विभाग ने साल 2024 मार्च से लेकर मई 2024 तक गर्मी के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि देश के ज्यादातर इलाकों में  सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च से मई तक गर्मी के दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है.