LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,पटना समेत इन जिलों को लिए चेतावनी, स्वास्थ्य को लेकर हो जाएं सावधान

बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,पटना समेत इन जिलों क

पटना-   बिहार में तापमान का उतार- चढ़ाव जारी है. पछुआ हवा के प्रवाह से शनिवार को मौसम शुष्क रह रहा है. शनिवार की अहले सुबह पटना समेत राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्‍की बारिश होने से सुबह लोगों को गुलाबी ठंड महसूस हुई. वहीं तेज धूप और आद्रता में कमी के कारण अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च तक तेज हवा के झोंके के साथ बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार 19 मार्च तक सूबे के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास  बदलाव नहीं होने वाला है. लेकिन 18 मार्च और  20 मार्च को  पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.इसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा. 18 से 24 मार्च के बीच राज्य में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं कई जिलों में आंदी के साथ बारिश हो सकती है. 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरी ओड़िशा में समुद्र तल एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.इसके कारण  बिहार का मौसम फिर एकबार करवट ले सकता है. 18 से 20 मार्च के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च से 20 मार्च को बारिश की संभावना है.औरंगाबाद, गया, नवादा ,सासाराम और जमुई में 18 मार्च को बारिश का अनुमान है तो 19  को पटना, आरा, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया,जहानाबाद, नालन्दा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल , सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज में बारिश हो सकती है.इसके अगले दिन पूरे सूबे में  आंधी के साथ बारिश कीसंभावना है. 

शनिवार को तापमान ने तेजी से चढ़ना शुरू कर दिया है. पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा ,सासाराम,छपरा, जमुई ,आरा, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया,जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सिवान, सुपौल , सहरसा,गोपालगंज मधेपुरा, किशनगंज जिले में शुक्रवार को तेज धूप निकलने से जलन का अहसास हुआ. तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. सूबे का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा. रविवार को  आसमान साफ रहेगा और पछुआ हवा चलती रहेगी. इस कारण मौसम शुष्क बना रहेगा.

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में परिवर्तन का असर शरीर पर सबसे ज्यादा पड़ सरहा है. शरद गरम होने से लोग सर्दी खांसी से ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं. ऐसे में बदलते मौसम में लोगों को सचेत रहने की जरुरत है.