LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

संदेशखाली हिंसा : भाजपा ने बंगाल में बताया बलात्कारियों की सरकार तो बिफरी ममता बनर्जी का पलटवार, BJP वाले कर रहे माहौल खराब

संदेशखाली हिंसा : भाजपा ने बंगाल में बताया बलात्कारियों की स

DESK. पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बड़े स्तर पर हिंसा की घटनाओं के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है. भाजपा जहाँ इसे ममता बनर्जी सरकार की असफलता बता रही है वहीं टीएससी ने बीजेपी पर कई तरह से आरोप लगाए हैं. संदेशखाली हिंसा पर गुरुवार को भाजपा ने कहा कि बंगाल में बलात्कारियों की सरकार है. बीजेपी के गौरव भाटिया ने कहा ‘बंगाल बलात्कारियों की तरफ से चलाए जाने वाले राज्य में बदल गया है. कोलकाता हाई कोर्ट ने कल इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि संदेशखाली में महिलाओं पर यौन उत्पीड़न किया गया है, जैसा कि आदिवासी समुदाय से संबंधित एक समाचार पत्र ने बताया है.  ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल पूछे जाएंगे. आप हिंदुओं, आदिवासियों और पिछड़े लोगों से नफरत क्यों करते हैं? आपके गुंडे लोगों का शोषण कर रहे हैं और आप चुप हैं.

संदेशखाली हिंसा पर बंगाल विधनसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ‘संदेशखाली RSS का बंकर है, BJP बंगाल में अशांति फैलाकर आग लगा रही है. बंगाल में बीजेपी बाहर से लोगों को ला रही है. संदेशखाली में BJP कार्यकर्ता नकाब पहनकर बयान दे रहे हैं. बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि हम संदेशखाली में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, गलत काम में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा संदेशखाली में राज्य महिला आयोग को भेजा, पुलिस दल बनाकर 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनएससीएस) के एक दल ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हिंसाग्रस्त संदेशखाली का बृहस्पतिवार को दौरा किया। संदेशखाली में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं द्वारा स्थानीय लोगों के साथ किए जा रहे कथित अत्याचारों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।

इससे पहले, सोमवार को बीजेपी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि वह ‘हिंदुओं के नरसंहार’ के लिए जानी जाती हैं और अब अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को महिलाओं पर यौन हमला करने की इजाजत दे रही हैं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी सरकार में हिंदू महिलाओं के साथ जानबूझकर बर्बर कार्रवाई होने का कथित आरोप लगाया.